लाइव न्यूज़ :

Vodafone यूजर्स को तोहफा, अब हर रिचार्ज पर मिलेगा इनाम, जानें पूरी डिटेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 30, 2019 15:43 IST

Vodafone Rewards Programme: वोडाफोन ने 'हर रिचार्ज पे इनाम' नाम से इस ऑफर को पेश किया है। इस ऑफर में कंपनी सभी प्रीपेड रिचार्ज (Prepaid Recharge) पर इनाम दे रही है। Vodafone का यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देरीचार्ज महंगा होने पर रिवार्ड भी ज़्यादा मिलेगा*999# डायल करके इनाम हासिल करना होगामाय वोडाफोन ऐप में उपलब्ध होगा इनाम

Vodafone Prepiad Rewards Programmeटेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए हर रोज कोई न कोई प्लान लाती रहती हैं। इसी के तहत Vodafone ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया रिवॉर्ड प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को हर रिचार्ज पर इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रिलायंस Jio ने फिर किया धमाल, यूजर्स के लिए किया ये काम, आसानी से होगा नंबर रिचार्ज

वोडाफोन ने 'हर रिचार्ज पे इनाम' नाम से इस ऑफर को पेश किया है। इस ऑफर में कंपनी सभी प्रीपेड रिचार्ज (Prepaid Recharge) पर इनाम दे रही है। Vodafone का यह ऑफर सीमित समय के लिए है। बता दें कि वोडाफोन का यह ऑफर सभी सर्कल में मौजूद है। यह ऑफर कम से कम कीमत के रिचार्ज के साथ ही सस्ते SMS और डेटा पैक पर भी मौजूद है।

मिलेंगे एक्स्ट्रा टेलिकॉम बेनिफिट

वोडाफोन के इस ऑफर के तहत प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को एक्स्ट्रा टेलीकॉम बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ये बेनिफिट्स रिचार्ज की कीमत से ज्यादा भी हो सकते हैं। इस प्रोग्राम में कंपनी सबसक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, एक्स्ट्रा डेटा, कैशबैक, फ्री एसएमएस, कॉलर ट्यून और मिस्ड कॉल नोटिफाइ जैसी सर्विस दी जाएगी।

ध्यान दें कि वोडाफोन ने कहा है कि सबस्क्राइबर्स को कैशबैक बेनिफिट My Vodafone App से किए गए रिचार्ज पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Vodafone ने सालाना प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा अनलिमिटेड कॉल के साथ 547.5 GB डेटा

ऐसे मिलेगा प्रीपेड रिचार्ज पर फ्री रिवॉर्ड

वोडाफोन यूजर को हर रिचार्ज पर एक SMS अलर्ट मिलेगा। इस एसएमएस अलर्ट में यूजर्स को USSD शॉर्ट कोड *999# डायल करने या रिचार्ज पर मिलने वाले बेनिफिट को क्लेम करने के लिए My Vodafone पर जाने को कहा जाएगा।

बता दें कि इस बेनिफिट को पाने के लिए सबस्क्राइबर्स के पास 72 घंटो का समय होगा। एसएमएस मिलने के 72 घंटो के भीतर क्लेम ना किए जाने पर ये बेनिफिट ऑटोमैटिकली लैप्स हो जाएगा।

टॅग्स :वोडाफ़ोनप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की