लाइव न्यूज़ :

Vivo V17 से आज उठेगा पर्दा, 48MP वाले क्वाड कैमरा से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 9, 2019 12:04 IST

वीवो वी17 को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 48MP का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। यूजर्स लॉन्च इवेंट को नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कर भी देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीवो वी17 में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.38 इंच का सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता हैकंपनी ने वीवो वी17 स्मार्टफोन को सबसे पहले रशिया में पेश किया था

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो आज भारत में अपने V सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Vivo V17 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने वीवो वी17 स्मार्टफोन को सबसे पहले रशिया में पेश किया था। इस स्मार्टफोन से आज दोपहर 12 पर्दा उठेगा।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में मौजूद कुछ खास फीचर्स से पहले ही पर्दा उठा दिया है। फोन के खास फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी और 48MP का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में फुल स्क्रीन के साथ पंच होल डिस्प्ले और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Vivo V17 का लाइव लॉन्च इवेंट

अगर आप वीवो वी17 के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो Vivo India के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। स्मार्टफोन को दो कलर क्लाउडी ब्लू और ब्लू फॉरग में पेश किया जा सकता है। यूजर्स लॉन्च इवेंट को नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कर भी देख सकते हैं।

Vivo V17 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

वीवो वी17 में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.38 इंच का सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी होगी जो फास्ट चार्जिंग भी सपॉर्ट करेगी। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 4 रियर कैमरा होंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह अपने प्रो वेरियंट से सस्ता होगा। भारत में वीवो वी17 प्रो 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

टॅग्स :वीवोस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की