लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day Gift: इस वैलेंटाइन डे पार्टनर को दें 5,000 रुपये के ये 5 धांसू मोबाइल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 8, 2019 12:44 IST

14 फरवरी यानी Valentine's Day पर आप अपने पार्टनर को बजट स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। हम आपको 5000 रुपये से कम के आने वाले बजट स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं। इन स्मार्टफोन को देकर आप अपने पार्टनर को आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं।

Open in App

वैलेंटाइन डे आने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वैसे तो वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को कोई शानदार गिफ्ट देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। वैसे तो वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल्स एक-दूसरे को सॉफ्ट टॉय , फूल, चॉकलेट जैसी चीजें देते हैं लेकिन आपके लिए हम लाए हैं कुछ अलग तोहफे की लिस्ट। 14 फरवरी यानी Valentine's Day पर आप अपने पार्टनर को बजट स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। हम आपको 5000 रुपये से कम के आने वाले बजट स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं। इन स्मार्टफोन को देकर आप अपने पार्टनर को आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं।

Asus Zenfone Lite L1

asus-zenfone-lite-l1

असुस ने अपने फोन में 5.45 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x720 पिक्सल है। साथ ही असुस ने इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। असुस जेनफोन लाइट एल1 एंड्रॉयड ओरियो पर काम करता है।

Meizu C9

Meizu C9

कंपनी ने इस फोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1400x720 पिक्सल है। कंपनी ने इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड कोर SC9832E प्रोसेसर दिया है। मायजू ने इस फोन में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कंपनी ने इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कंपनी ने इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी है।

Intex INFIE 3

Intex INFIE 3

इंटेक्स ने इस फोन में 4.95 इंच कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 480x960 पिक्सल है। कंपनी ने इस फोन में 1 जीबी रैम दी है और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसको माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कंपनी का यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन के रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है और साथ ही फोन के फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इंटेक्स ने इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी है।

iVooMi iPro

iVooMi iPro

कंपनी ने इस फोन में 4.95 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 480x960 पिक्सल दिया है। कंपनी ने इस फोन में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसको माइक्रोएस डी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। आइवोमी ने इस फोन के दोनों साइड में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। साथ ही एलइडी फ्लैश लाइट भी दी है। कंपनी ने इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी है।

XOLO Era 4X

XOLO Era 4X

ज़ोलो ने अपने फोन में 5.45 इंच का एचडी डिसप्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इस फोन में गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दिया है। कंपनी ने इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जो कि एलईडी फ्लैश लाइट से लैस है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। वहीं, ज़ोलो ने इस फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट में फेस अनलॉक फीचर दिया है। ज़ोलो ने इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी है। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेस्मार्टफोनमोबाइलअसुसज़ोलोआईवूमीइंटेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की