लाइव न्यूज़ :

Tim Cook को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा था 'टिम एप्पल', अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 13, 2019 17:52 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अमेरिकी कार्यबल नीति परामर्श बोर्ड की बैठक में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए अमेरिका में बड़ा निवेश करने के लिए कुक की तारीफ की थी और उनको "टिम एपप्ल" नाम से संबोधित किया था। ट्रंप ने गलती से उन्हें "Tim Apple" कहा और इसका लोगों ने सोशल साइटों तक पर खूब मजा लिया।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक को "टिम एप्पल" बुलाने को लेकर खुद का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मैंने "समय और शब्द" बचाने के इरादे से यह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अमेरिकी कार्यबल नीति परामर्श बोर्ड की बैठक में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए अमेरिका में बड़ा निवेश करने के लिए कुक की तारीफ की थी और उनको "टिम एप्पल" नाम से संबोधित किया था। ट्रंप ने गलती से उन्हें "Tim Apple" कहा और इसका लोगों ने सोशल साइटों तक पर खूब मजा लिया।

tim-apple-and-trump

Trump ने जुबान फिसलने के वाक्ये की कवरेज को लेकर मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि "यह फर्जी खबर अपमानजनक है।"

ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट में कहा , "हाल में उद्योगपतियों की गोलमेज बैठक में मैंने एप्पल के टिम कुक को टिम + एप्पल या टिम / एप्पल के रूप में संबोधित किया। यह समय और शब्द बचाने का एक आसान तरीका है। इस पर की गई फर्जी खबर उपेक्षाजनक थी और यह ट्रंप की एक और बुरी कहानी बन गई !"

Tim Cook

ट्रंप के इस संबोधन के बाद टिम कुक ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया लिया है। उन्होंने अपने नाम के अंतिम शब्द ' कुक ' की जगह Apple का इमोजी लगाया है। यह एप्पल का लोगो है। 

उल्लेखनीय है कि ट्रंप उपनाम और ' गलत नाम का उच्चारण ' करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को "जेफ बोजो" और लॉकहीड मार्टिन के सीईओ मैरिलिन हेसन को "मैरिलिन लॉकहीड" कहा था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपटिम कुकएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की