लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद अमेरिका ने बढ़ाई चीन की मुश्किल, इन 2 कंपनियों के उत्पादों को बताया राष्ट्र के लिए खतरा

By रजनीश | Updated: July 1, 2020 10:14 IST

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद देश में 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया गया है। इसके बाद अब अमेरिका के फैसले ने चीन की मुश्किल बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूएस फेडरल कम्युनिकेश कमिशन ने साफ कहा है कि टेलिकॉम कंपनियों को अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर से इन दोनों चाइनीज कंपनियों के इक्विपमेंट्स को हटाना होगा। फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन के कमिश्नर जोफ्रे स्टार्क (Geoffrey Starks) का कहना है कि चीन के उपकरणों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

चीनी कंपनियों के 59 मोबाइल एप पर रोक के बाद अब दूसरे देशों ने भी चीन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने चीन के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की है। यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन (FCC) ने मंगलवार को 5-0 से मतदान कर चीन की टेक कंपनी हुआवे और जेडटीई (ZTE) को राष्ट्रीय खतरा बताया है।

अमेरिकी कंपनियों को इक्विपमेंट खरीदने को लेकर मिलने वाले 8.3 अरब डॉलर के फंड को ट्रंप सरकार ने रोक दिया है। अमेरिकी टेलिकॉम रेग्युलेटर ने नवंबर में ही इस बाबत 5-0 से मतदान किया था। अमेरिका में चीन की कंपनी हुआवे के उत्पादों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए काफी समय पहले से ही सवाल उठते रहे हैं।

यूएस फेडरल कम्युनिकेश कमिशन ने साफ कहा है कि टेलिकॉम कंपनियों को अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर से इन दोनों चाइनीज कंपनियों के इक्विपमेंट्स को हटाना होगा। FCC चेयरमैन अजित पई ने कहा कि हम चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिकी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

FCC के इस आदेश पर जेडटीई और हुआवे की तरफ से फिलहाल कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि नवंबर में विरोध में होने वाली वोटिंग में चाइनीज कंपनी ने FCC की कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी। 

फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन के कमिश्नर जोफ्रे स्टार्क (Geoffrey Starks) का कहना है कि चीन के उपकरणों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को चाइनीज उत्पादों को रिप्लेस करने के लिए फंड जारी करना चाहिए।

टॅग्स :अमेरिकाहुआवेज़ेडटीई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की