लाइव न्यूज़ :

Twitter को संसदीय समिति ने दिया सुझाव, चुनाव आयोग के साथ मिलकर करें काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 26, 2019 13:03 IST

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के चेयरमैन अनुराग ठाकुर ने ट्विटर की लोक नीति वैश्विक उपाध्यक्ष कॉलिन क्रोवेल एवं कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली।

Open in App

संसदीय समिति ने सोमवार को आम चुनावों से पहले ट्विटर को चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम करने और उसे इस दौरान सामने आने वाले मुद्दों का उसी समय निपटान करने के लिये कहा है। इसके अलावा समिति ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के अधिकारियों को छह मार्च को उसके समक्ष पेश होने को कहा है।

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के चेयरमैन अनुराग ठाकुर ने ट्विटर की लोक नीति वैश्विक उपाध्यक्ष कॉलिन क्रोवेल एवं कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली।

उन्होंने कहा कि ट्विटर अधिकारियों से चुनाव आयोग के साथ ‘बेहतर तालमेल’ से काम करने और मुद्दों का निपटान ‘वास्तविक समय में ही’ करने के लिए कहा गया है।

ट्विटर अधिकारियों से कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि लोक सभा चुनावों में किसी भी प्रकार का ‘अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप’ नहीं हो। सूत्रों ने बताया कि कंपनी से विशेषतौर पर कहा गया है कि वह आने वाले चुनावों में सुनिश्चित करे कि उसमें किसी भी तरह से विदेशी हस्तक्षेप से नहीं हो। 

उन्होंने बताया कि अमेरिकी चुनावों में कई सोशल मीडिया मंचों द्वारा चुनावों में हस्तक्षेप की बातें सामने आयी थीं। इसलिए सोशल मीडिया कंपनियों को यह निर्देश दिए गए हैं। ठाकुर ने कहा कि ट्विटर अधिकारियों ने अधिकतर सवालों के जवाब दे दिए हैं। बाकी बचे सवालों का जवाब उन्हें 10 दिन के भीतर लिखित में देना है।

उन्होंने कहा कि समिति ने ‘सोशल/ऑनलाइन खबर मीडिया मंचों पर नागरिक अधिकारों की सुरक्षा’ विषय पर ट्विटर प्रतिनिधियों की बातचीत सुनी। साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य मंचों के लोक नीति प्रमुखों को भी समन किया है। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान ठाकुर ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे द्वारा भेजे गए पत्र को भी पढ़ा।

टॅग्स :ट्विटरचुनाव आयोगसोशल मीडियालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की