लाइव न्यूज़ :

गलत ई-चालान से हैं परेशान तो ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत, 72 घंटे में होगा समस्या का समाधान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 15, 2019 17:43 IST

अगर आप गलत ई-चालान की समस्या से जूझ रहे हैं तो यूपी ट्रैफिक पुलिस की इस वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक इस वेबसाइट पर कुल 62 ई-चालान दर्ज हुए हैं, जिनमें 61 शिकायतों को सॉल्व कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी ट्रैफिक पुलिस की एक वेबसाइट है। यहां लोग अपने गलत ई-चालान की शिकायत को दर्ज करा सकेंगे72 घंटों के भीतर ही लोगों की शिकायतों को दूर किया जाता है

जब से नए ट्रैफिक नियम लागू हुए हैं, तब से चालान की संख्या बढ़ गई है। वहीं, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-चालान को भी शुरू किया है। हालांकि, कई लोग गलत ई-चालान के वजह से परेशान भी है।

इन गलत ई-चालान की शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को ट्रैफिक पुलिस ऑफिस जाना पड़ता है, जिसकी वजह से उनका समय भी बर्बाद होता है। अगर आपके ई-चालान में भी गड़बड़ी हुई है तो हम आपकी इस समस्या को दूर करेंगे। हम आपको इस खबर में चालान से जुड़ी बड़ी जानकारी देने वाले है जो आपके बहुत काम आएगी।

72 घंटों में सुलझेगी समस्या

दरअसल, यूपी ट्रैफिक पुलिस की एक वेबसाइट है। यहां लोग अपने गलत ई-चालान की शिकायत को दर्ज करा सकेंगे। यहां 72 घंटों के भीतर ही लोगों की शिकायतों को दूर किया जाता है। अब तक इस वेबसाइट पर कुल 62 ई-चालान दर्ज हुए हैं, जिनमें 61 शिकायतों को सॉल्व कर दिया गया है।

कैसे दर्ज कराएं शिकायत

1- गलत ई-चालान की शिकायत दर्ज करने के लिए आपको http://trafficpolicenoida.in पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने ई-चालान ट्रैफिक और मैनेजमेंट का पेज ओपन होगा।

2- इसके बाद आपको राइट साइड में ऊपर की तरफ होम पेज और शिकायत का ऑप्शन दिखाई देगा।

3- यहां आपको क्लिक करने पर रजिस्टर न्यू और चेक स्टेटस का विकल्प मिलेगा।

4- अगर आप पहली बार या नई शिकायत दर्ज कर रहे हैं तो रजिस्टर न्यू पर क्लिक करें।

5- यहां एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको नाम, ई-मेल और मोबाइल नंबर एंटर करना पड़ेगा।

6- इस प्रोसेस के बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा, जिस सबमिट करें।

7- इसके बाद आपको कार या बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर, डीएल नंबर और चालान का नंबर भरना होगा।

8- अब आप चालान की फोटो के साथ शिकायत दर्ज करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर शिकायत नंबर आएगा।

9- ट्रैफिक पुलिस अब 72 घंटे के अंदर आपकी शिकायत का निपटारा कर उसका स्टेटस साइट पर पोस्ट करेगी।

टॅग्स :ट्रैफिक नियमउत्तर प्रदेशटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की