लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2019: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, VR को मिलेगा बढ़ावा, नौकरी मिलने में होगी आसानी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 5, 2019 16:52 IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर पार्ट्स, डाटा 3डी प्रिंटिंग, वर्चुअल रियलिटी और रोबोट साइंस को बढ़ावा दिया जाएगा। कौशल विकास के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के जरिए एक करोड़ युवाओं को सक्षम बनाया जाएगा।

Open in App

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में 2019-20 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने आर्टिफि‍शि‍यल इंटेलीजेंस, बिग डेटा और रोबोटिक्स जैसे नए क्षेत्रों में युवाओं के कौशल में सुधार करने की योजना बनाई है जो देश के भीतर और बाहर अत्यधिक मूल्यवान है।

उनका कहना है कि ऐसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने से युवाओं को भारत और विदेशों में ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां मिलने में आसानी होगी। इसके साथ ही उचित प्रशिक्षण और कौशल विकास के जरिए तकनीकि व आईटी कंपनियों में कुशल लोगों की कमी को भी दूर किया जा सकेगा।

इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर पार्ट्स, डाटा 3डी प्रिंटिंग, वर्चुअल रियलिटी और रोबोट साइंस को बढ़ावा दिया जाएगा। कौशल विकास के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के जरिए एक करोड़ युवाओं को सक्षम बनाया जाएगा। साथ ही विदेशों में नौकरी प्राप्त करने के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए सरकार भाषा प्रशिक्षण समेत विदेशों में जरूरी कौशलों पर ध्यान देगी।

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019मोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की