लाइव न्यूज़ :

'ट्विटर वेरिफाइड' ने 2,25,000 अकाउंट को किया अनफॉलो, यूजर्स हुए परेशान

By अंजली चौहान | Updated: April 7, 2023 09:53 IST

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू पॉलिसी लाने के बाद 1 अप्रैल से सभी सत्यापित खातों को बंद करनए और यहां तक कि उन लोगों के लिए ब्लू टिक हटाने की चेतावनी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर वेरिफाइड ने 225,000 यूजर्स को किया अनफॉलो 7 अप्रैल के कंपनी ने की ये कार्रवाई ट्विटर यूजर्स इस नए बदलाव से परेशान है

पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अपने वेरिफाइड सभी अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। ट्विटर वेरिफाइड ने बड़े पैमाने पर अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया है।

ट्विटर वेरिफाइड ने 7 अप्रैल तक सभी खातों को अनफॉलो कर दिया है, जबकि ट्विटर द्वारा 'ट्विटर ब्लू' सेवा की सदस्यता के लिए भुगतान नहीं करने वाले अधिकांश खातों से लीगेसी सत्यापित ब्लू टिक को रद्द नहीं करने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 

अब ट्विटर वेरिफाइड किसी भी अकाउंट को फॉलो नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि ट्विटर कुछ समय पहले 420,000 वेरिफाइड अकाउंट को फॉलो किया था। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू पॉलिसी लाने के बाद 1 अप्रैल से सभी सत्यापित खातों को बंद करनए और यहां तक कि उन लोगों के लिए ब्लू टिक हटाने की चेतावनी दी थी।

कंपनी ने साफ तौर पर कहा था कि जिसके पास ट्विटर ब्लू टिक की सदस्यता नहीं होगी उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। हालांकि, अब सभी अकाउंट को अनफॉलो कर दिया गया है तो यह स्पष्ट नहीं है कि ट्विटर वेरिफाइड उन्हें फॉलो कर रहा है या नहीं।

कंपनी ने ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान दिया है जिसके अनुसार कोई भी प्लान का हर महीने भुगतान कर ब्लू टिक की सुविधा ले सकता है। 

सभी यूजर्स के लिए है सब्सक्रिप्शन प्लान

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पहले बड़ी हस्तियों, राजनेताओं और संगठनों को ही ब्लू टिक की सुविधा दी गई थी। मगर कंपनी की पॉलिसी में बदलाव होने के साथ इसमें बड़ा फेरबदल किया गया है।

कंपनी के प्लान के अनुसार, सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत दुनिया में कहीं भी बैठा शख्स हर महीने ब्लू टिक के लिए भुगतान करके सुविधा का लाभ उठा सकता है।   

टॅग्स :ट्विटरTwitter.comसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की