लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमले के संवेदनशील वीडियो क्लिप से जुड़े 50 ट्वीट रोके, भारत सरकार के कहने पर की कार्रवाई

By अभिषेक पारीक | Updated: June 21, 2021 21:45 IST

ट्विटर ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुसलमान पर कथित हमले की सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो क्लिप से संबंधित 50 ट्वीट रोक दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने बुजुर्ग पर हमले की संवेदनशील वीडियो क्लिप से संबंधित 50 ट्वीट रोक दिए हैं। लुमेन डाटाबेस के अनुसार इन ट्वीट पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार ने कहा था। ट्विटर ने कहा कि अकाउंट धारक को ईमेल के जरिये इस बारे में सूचित किया जाता है। 

ट्विटर ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुसलमान पर कथित हमले की सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो क्लिप से संबंधित 50 ट्वीट रोक दिए हैं। लुमेन डाटाबेस पर सूचना के अनुसार, ट्विटर को 50 ट्वीट पर कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार से 17 जून को कानूनी आग्रह मिला था। इन ट्वीट को रोक दिया गया है और इनकी विषय वस्तु का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया जा सका। 

लुमेन डाटाबेस पर सूचीबद्ध विभिन्न यूआरएल को क्लिक करने पर एक संदेश आता है जिसमें कहा जाता है कि ट्वीट को 'भारत में कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।'

सूत्रों के अनुसार इन ट्वीट की विषवस्तु उक्त वीडियो क्लिप से संबंधित थी। संपर्क किए जाने पर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमारी ‘कंट्री विदहेल्ड पॉलिसी’ में जैसा कि वर्णित है, किसी वैध कानूनी मांग के जवाब में या विषयवस्तु स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करती हो, तो खास विषयवस्तु तक पहुंच को रोकना आवश्यक हो सकता है।'

कार्रवाई विशेष क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित

प्रवक्ता ने उल्लेख किया कि ट्वीट रोकने की कार्रवाई विशेष क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित होती है, जहां विषयवस्तु अवैध मानी जाती है। अकाउंट धारक को इस संबंध में ई-मेल के जरिए सीधे सूचना भेजी जाती है, जिससे कि उपयोगकर्ता इस बारे में अवगत हो सके कि ट्विटर को खास एकाउंट से संबंधित कानूनी आदेश मिला है।

गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया है मामला

उल्लेखनीय है कि संबंधित वीडियो के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर और छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वारी को नोटिस भेजकर मामले की जांच में शामिल होने को कहा है।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की