लाइव न्यूज़ :

टाइपिंग की दिक्कत खत्म, ट्विटर के इस खास फीचर से अब बोलकर कर सकेंगे ट्वीट

By रजनीश | Updated: June 18, 2020 10:50 IST

ट्विटर काफी तेजी से नए ऑप्शन डेवलप कर रहा है। इसमें कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया फ्लीट फीचर भी है। फ्लीट फीचर इंस्टाग्राम और फेसबुक के स्टोरी की तरह है। जो 24 घंटे में अपने आप गायब हो जाता है। फ्लीट को ट्वीट या रिट्वीट नहीं किया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने बताया कि हमने वॉयस फीचर को फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया है।ट्विटर के इस नए वॉयस फीचर में यूजर्स 140 सेकेंड तक की वॉयस रिकॉर्ड करके ट्वीट कर सकते हैं।

ट्विटर ने फ्लीट के बाद अब एक और खास फीचर लॉन्च किया है। इसे वॉयस फीचर कहा जा रहा है। अब यूजर्स टाइप कर अपना संदेश लिखने की जगह अपनी आवाज रिकॉर्ड कर ट्वीट कर सकेंगे। 

ट्विटर ने फिलहाल यह सर्विस IOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। वॉयस फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को कब तक मिलेगा इसके बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

ट्वीट के जरिए ट्विटर ने बताया कि हमने वॉयस फीचर को फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया है। आईओएस, आईफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

ट्विटर के इस नए वॉयस फीचर में यूजर्स 140 सेकेंड तक की वॉयस रिकॉर्ड करके ट्वीट कर सकते हैं। एक वॉयस रिकॉर्ड का टाइम लिमिट खत्म होने के बाद ट्वीट की तरह ही इसमें भी ऑटोमैटिक थ्रेड क्रिएट हो जाएगा। इससे उसी से जुड़ा दूसरा वॉयस रिकॉर्ड भी ट्वीट किया जा सकेगा। कंपनी ने एक वीडियो ट्वीट के जरिए यह भी बताया है कि यह फीचर कैसे काम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल ट्विटर की वीडियो के मुताबिक अपनी आवाज में ट्वीट करने के लिए सबसे पहले न्यू पोस्ट पर टैप करें। यहां ऑडियो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा। इसी को टैप कर अपनी आवाज रिकॉर्ड करें। 

ट्वीट को समझने में होगी आसानीइसके बाद बाद डन बटन पर टैप करें। इतना करते ही आपका रिकॉर्ड किया हुआ ट्वीट शेयर हो जाएगा। ट्विटर का यह भी कहना है कि कुछ ट्वीट्स को ट्रांसलेट करने में कठिनाई होती थी। अब वॉइस रिकॉर्ड से यह और आसान हो जाएगा।

घरेलू हिंसा पर लगाम के लिए प्रॉम्प्टट्विटर ने हाल ही में घरेलू हिंसा पर लगाम लगाने और उसे नियंत्रित करने वालों का समर्थन में अलग से सर्च प्रॉम्प्ट लॉन्च किया था जो कि घरेलू हिंसा को लेकर आधिकारिक स्रोतों से जानकारी और अपडेट देने के लिए है। 

अब हर बार जब भी कोई घरेलू हिंसा के मुद्दे से जुड़े कुछ कीवर्ड खोजेगा, तो एक प्राम्प्ट उसे ट्विटर पर उपलब्ध प्रासंगिक जानकारी और मदद के लिए रिडायरेक्ट करेगा। यह ट्विटर के #ThereIsHelp प्रॉम्प्ट का विस्तार है, जो विशेष रूप से जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट, विश्वसनीय जानकारी खोजने के लिए शुरू किया गया था।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की