लाइव न्यूज़ :

ट्विटर से जल्द हटने वाला है ये पॉपुलर फीचर, यूजर्स की बढ़ेगी मुश्किलें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 7, 2019 10:46 IST

Twitter के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ डिजाइन ऐंड रिसर्च डेंटली डेविस ने एक ट्वीट में इस बात के संकेत दिए हैं। कंपनी इसके लिए अपने प्लैटफॉर्म पर नए एंटी-हरासमेंट फीचर्स ला सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देडेविस की मानें तो यूजर्स जल्द ही खुद तय कर सकेंगे कि उनके ट्वीट को बाकी यूजर्स रीट्वीट कर सकेंगे या नहींडेविस ने ट्वीट के जरिए ये कहा कि वो यूजर के अनुभव को और अच्छा बनाने और बेहतर कंट्रोल देना चाहते हैं

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर अपने पॉपुलर फीचर को बंद करने पर विचार कर रही है। कंपनी इसके लिए अपने प्लैटफॉर्म पर नए एंटी-हरासमेंट फीचर्स ला सकती है। जिसकी वजह से ट्विटर पर रीट्वीट करने और ट्वीट पर दूसरे यूजर्स को मेंशन करने का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा।

Twitter के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ डिजाइन ऐंड रिसर्च डेंटली डेविस ने एक ट्वीट में इस बात के संकेत दिए हैं। डेविस ने अपने ट्वीट पर लिखा कि 2020 में वह प्लैटफॉर्म पर कौन से बदलाव होते देखना चाहते हैं। डेविस ने ट्वीट के जरिए ये कहा कि वो यूजर के अनुभव को और अच्छा बनाने और बेहतर कंट्रोल देना चाहते हैं।

जैसा कि एक यूजर अपने किसी खास ट्वीट को रिट्वीट करने का ऑप्शन बंद कर दे, एक यूजर को दूसरा यूजर उसके परमिशन के बिना मेंशन न कर पाएं, इसके अलावा एक यूजर अपनी मर्जी से किसी एक खास कन्वर्सेशन से बाहर हो सके।

डेविस की मानें तो यूजर्स जल्द ही खुद तय कर सकेंगे कि उनके ट्वीट को बाकी यूजर्स रीट्वीट कर सकेंगे या नहीं।

ट्वीट पर मेंशन करने वालों पर भी लगेगा कंट्रोल

रिसर्च डेविस का कहना है कि यूजर्स को Twitter पर मेंशन से जुड़ा बेहतर कंट्रोल मिलेगा। यूजर्स न सिर्फ बातचीत में से किसी दूसरे यूजर को मेंशन से हटा सकेंगे बल्कि खुद को रिमूव कर सकेंगे।

राजनीतिक विज्ञापन होंगे बंद

इसके पहले भी ट्विटर अपने प्लैटफॉर्म पर डिसीजन मेकिंग को लेकर ट्रांसपैरेंट रहने से जुडे़ और यूजर्स को बेहतर कंट्रोल देने के लिए फीचर्स देता रहा है। हाल ही में ट्विटर सीईओ जैक डॉर्सी ने अपने प्लैटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापन को बैन करने का फैसला लिया है।

 

डॉर्सी ने अपने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी और  इसके पीछे का कारण भी बताया। यूजर्स को 22 नवंबर से Twitter पर राजनीति से जुड़े विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियामोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की