लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के प्रमुख को भेजा नोटिस, 24 जून को थाने में पेश होने के लिए कहा

By अभिषेक पारीक | Updated: June 21, 2021 21:26 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई के मामले में नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर को बुजुर्ग की पिटाई मामले में नोटिस भेजा है। पुलिस ने उन्हें 24 जून को लोनी बॉर्डर थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।नोटिस में कहा कि अधिकारियें के कहने के बावजूद भी आपने कुछ ट्वीट नहीं हटाए। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई के मामले में नोटिस भेजा है। गाजियाबाद पुलिस की ओर से भेजे गए नोटिस में ट्विटर इंडिया के प्रमुख को सवालों का जवाब देने के लिए 24 जून को लोनी बॉर्डर थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। साथ ही रेजिडेंस ग्रीवेंस अधिकारी धर्मेंद्र चतुर को भी उसी दिन थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। नोटिस में दोनों अधिकारियों को कहा गया है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर हो रही गतिविधियों के लिए आप जिम्मेदार हैं। 

नोटिस में कहा गया है कि अधिकारियों के कहने के बावजूद भी आपने कुछ ट्वीट नहीं हटाए। आप भारतीय कानूनों से परिचित हैं और उन्हें मानने के लिए बाध्य हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह ही पुलिस को ट्विटर से जवाब मिला था। हालांकि पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है। ट्विटर अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये उपलब्ध होने की बात कही थी।

इससे पहले गाजियाबाद के रहने वाले अब्दुल समद ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसे पीटा और जय श्रीराम और वंदे मातरम बोलने के लिए मजबूर किया गया। इसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें बुजुर्ग हमले की बात बता रहा था। इस मामले में ट्विटर, एक समाचार पोर्टल और छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

सांप्रदायिक दृष्टिकोण से पुलिस का इनकार

हालांकि पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह के सांप्रदायिक दृष्टिकोण होने से इनकार किया था। पुलिस का दावा था कि उसकी पिटाई बेचे गए एक ताबीज को लेकर की गई थी। हालांकि अब्दुल समद के परिवार ने पुलिस के दावे को गलत बताया था। अब तक इस मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 

बेटे ने कहा-पिता नहीं बेचते ताबीज, हम कारपेंटर हैं

पीड़ित के बेटे बबलू सैफी ने एनडीटीवी से कहा कि पुलिस का यह कहना गलत है कि मेरे पिताजी ताबीज बेचते थे। मेरे परिवार में कोई भी यह व्यवसाय नहीं करता है। हम कारपेंटर हैं। बबलू ने कहा कि पुलिस सही बात नहीं कह रही है। उन्हें जांच करने और साबित करने दें। 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की