लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने किया साफ, वैश्विक नेताओं के अकाउंट नियमों से पूरी तरह ऊपर नहीं हैं

By भाषा | Updated: October 17, 2019 19:33 IST

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने नियमों को स्पष्ट किया क्योंकि कुछ डेमोक्रेट सांसदों का कहना है कि वे चाहते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ट्विटर से हटाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को लेकर आई थी डेमोक्रेट सांसदों की ओर से शिकाट्विटर ने कहा- बाल यौन उत्पीड़न, हिंसा की धमकी या निजी सूचना को पोस्ट करने पर ही करेंगे कार्रवाई

ट्विटर ने कहा है कि विश्व के नेताओं को इसके उन प्रतिबंधों से पूरी तरह छूट नहीं है, जिसमें उपयोगकर्ता हिंसा की धमकी देते हैं या वेबसाइट पर आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ने अपने नियमों को स्पष्ट किया क्योंकि कुछ डेमोक्रेट सांसदों का कहना है कि वे चाहते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ट्विटर से हटाया जाए। ट्रम्प इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बेरोकटोक संवाद के लिए करते हैं।

ट्विटर का कहना है कि वह किसी भी उपयोगकर्ता के खिलाफ अपनी नीतियों को लागू करेगा जब बाल यौन उत्पीड़न, किसी व्यक्ति को हिंसा की सीधी धमकी देना या किसी की निजी सूचना को पोस्ट करना जैसे मामले सामने आते हैं। इससे प्रतीत होता है कि ट्रम्प के अकाउंट को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

इस हफ्ते एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से ट्विटर ने ट्वीट को लेकर अपनी नीतियों के विस्तार की घोषणा की। ट्विटर ने जून में कहा था कि इसके नियमों का उल्लंघन करने वाले वैश्विक नेताओं के ट्वीट अगर जनहित मूल्यों वाले हैं तो उन्हें चेतावनी दी जाएगी।

ट्विटर ने मंगलवार को कहा कि वह किसी भी अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करेगा चाहे विश्व का कोई नेता हो या कोई और जो किसी व्यक्ति के खिलाफ स्पष्ट और सीधी धमकी देता है और यह संदर्भ पर भी निर्भर करेगा। ट्विटर ने कहा, 'संदर्भ क्या है? दुनिया का कोई नेता अगर सीधे किसी हस्ती से संवाद करता है या राजनीतिक एवं विदेश नीति के मुद्दों पर टिप्पणी करता है उस पर ‘कार्रवाई होने की संभावना नहीं है।' 

ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, 'आर्थिक या सैन्य मुद्दों से जुड़ी विदेश नीति सामान्य तौर पर ट्विटर नियमों का उल्लंघन नहीं है।' उदाहरण के तौर पर ट्रम्प ने ट्विटर पर ईरान को धमकी दी जिसके बाद उनके आलोचकों ने उनका अकाउंट हटाने की अपील की। लेकिन ट्विटर की नीति के आधार पर यह उल्लंघन नहीं है।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की