लाइव न्यूज़ :

Twitter के CEO ने संसदीय समिति के सामने आने से किया इनकार

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 9, 2019 15:33 IST

पैनल के सूत्रों ने कहा कि Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) और शीर्ष अधिकारियों ने आईटी पर संसदीय समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्हें तलब किया था।

Open in App

सोशल मीडिया और ऑनलाइन न्यूज प्लैटफॉर्म को जवाब देने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के वरिष्ठ प्रतिनिधि को 7 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया गया था, जिसका जवाब देते हुए ट्विटर के सीईओ ने पेश होने से इनकार कर दिया है। पैनल के सूत्रों ने कहा कि Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) और शीर्ष अधिकारियों ने आईटी पर संसदीय समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्हें तलब किया था।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने एक फरवरी को आधिकारिक पत्र के माध्यम से Twitter पर एक सम्मन जारी किया था। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने समिति की बैठक का एजेंडा ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने इस मुद्दे पर आम लोगों से भी इस मामले में उनके विचार और सुझाव मांगे थे।

twitter ceo Jack Dorsey

बता दें कि संसदीय समिति की बैठक 7 फरवरी को होने वाली थी। लेकिन बाद में ट्विटर के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों को खुद को उपलब्ध कराने के लिए इस बैठक की तारीख 11 फरवरी कर दी गई। यानी कि समिति ने 7 फरवरी की बैठक को 11 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार ट्विटर ने यात्रा के लिए 10 दिन मिलने के बावजूद कारण के तौर पर 'सुनवाई के लिए कम समय मिलने' का हवाला दिया है।

1 फरवरी को संसदीय आईटी समिति द्वारा ट्विटर को भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि "संगठन के प्रमुख को समिति के समक्ष उपस्थित होना है"। इसने आगे लिखा था कि वह अपने साथ किसी दूसरे सदस्य को भी ला सकते हैं।" शनिवार को पैनर में मौजूद एक सदस्य ने बताया कि ट्विटर ने अपने सीईओ को भेजने में असमर्थता जताई है।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की