लाइव न्यूज़ :

Google के अलावा ये भी हैं बड़े काम के सर्च इंजन, जानें क्यों है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 7, 2019 07:04 IST

हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसे ही सर्च इंजन के बारे में बता रहे हैं जो जरूरत के अनुसार बहुत ही उपयोगी और बेहतर हैं।

Open in App

गूगल सर्च इंजन के जरिए आप जरुरत की सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में गूगल ही एकमात्र सर्च इंजन नहीं है जो आपको जरुरी जानकारियां मुहैया कराता है। बल्कि ऐसे कई और सर्च इंजन भी हैं जिनके बारे में यूजर्स कम ही जानते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसे ही सर्च इंजन के बारे में बता रहे हैं जो जरूरत के अनुसार बहुत ही उपयोगी और बेहतर हैं।

Ask.com

यह सबसे पुराने सर्च इंजन में से एक हैं। इसके सटीक रिजल्ट्स एवं अच्छे सर्च ऑपशन्स के कारण गूगल और बिंग इसके प्रतिद्वंदी हैं। इसकी मदद से आप इमेज, न्यूज, वीडियो को काफी आसानी से खोज सकते हैं।

Ask.com

Bing

माइक्रोसॉफ्ट की स्वामित्व वाली कंपनी बिंग काफी पॉपुलर सर्च इंजन है, जिसकी मार्किट शेयर 15 प्रतिशत है। साइट के टॉप पर आपको सर्च के कई ऑप्शन्स मिलेंगे। इस साइट के जरिए आप काफी आसानी से वीडियो सर्च कर सकते हैं।

Bing

DuckDuckGo

इस सर्च इंजन की खास बात यह है कि यह यूजर्स डाटा को ट्रैक नहीं करता है। यानी कि आप जो भी सर्च करते हैं यह साइट गूगल की तरह यूजर्स के डाटा या इंफॉर्मेशन को ट्रैक और स्टोर नहीं करता है। इसके अलावा, यह एक एड फ्री इंजन है। साथ ही यूजर को इसमें प्राइवेट ब्राउजिंग की सुविधा भी मिलती है।

DuckDuckGo

Dogpile

ये काफी पुराना सर्च इंजन है। इस सर्च इंजन के जरिए भी आप काफी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। कुछ सालों पहले इसे ‘डॉगपाइल’ गूगल से भी ज्यादा तेज और उपयोगी माना जाता था। लेकिन धीरे-धीरे गूगल लोगों का पसंदीदा सर्च इंजन बन गया और डॉगपाइल को कम ही लोग इस्तेमाल करने लगे। यह सर्च इंजन आपको कम समय में बहुत कुछ जानकारी दे सकती है।

Dogpile

Yandex

यह रशियन सर्विस गूगल को कड़ी टक्कर देता है। यानडेक्स को 1997 में एक सर्च इंजन के रूप में लॉन्च किया गया था। इसमें आपको दूसरे सर्च इंजन की तरह इमेजेस, वीडियो, मेल, मैप्स और कई विकल्प मिलेंगे।

Yandex

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए