लाइव न्यूज़ :

43,000 रुपये कम कीमत पर खरीदें एपल के टॉप आईफोन, अमेजन पर चल रही है भारी छूट

By रजनीश | Updated: March 23, 2020 18:24 IST

ऑनलाइन शॉपिंग साइट कम कीमत में प्रॉडक्ट बेचने के चलते लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी शॉपिंग साइट समय-समय पर ऑफर लाती रहती हैं। फिलहाल अमेजन पर फैब फोन फेस्ट चल रहा है...

Open in App
ठळक मुद्देआईफोन XS का 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट 74,900 रुपये की डिस्काउंट कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर सोमवार से अमेजन फैब फोन फेस्ट (Amazon Fab Phones Fest) शुरू हो गया है। यह ऑफर चार दिन यानी 26 मार्च तक चलेगा। अमेजन पर चल रहे इस फोन फेस्ट में सिटी बैंक के कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 10 परसेंटे का डिस्काउंट मिलेगा। 

ऐमजॉन पर चल रही सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा मोबाइल एक्सेसरीज पर भी बेहतरीन ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यदि आप एपल का नया फोन लेना चाहते हैं या फिर अपने पुराने एपल को अपग्रेड करना चाहते हैं तो अमेजन की इस सेल में एपल आईफोन XS Max को खरीदने का बेहतर मौका है।

आईफोन XS Max का 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 43,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। इस फोन की कीमत लॉन्चिंग के वक्त 1,09,900 रुपये रखी गई थी। हालांकि अमेजन पर चल रही सेल में आईफोन XS Max को 66,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

आईफोन XS को मैक्स गोल्ड, ग्रे और सिल्वर ग्रे कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया था। और अमेजन पर चल रहे ऑफर में आईफोन XS के सभी कलर वेरियंट पर छूट मिल रही है। 

बात करें आईफोन XS मैक्स के फीचर्स की तो इसमें 6.5 इंच सुपर रेटिना ओलेड स्क्रीन है। ड्यूल OIS के साथ 12 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 7 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा अमेजन में चल रहे ऑफर में आईफोन XR, आईफोन XS और आईफोन 11 पर भी ऑफर्स उपलब्ध हैं। एपल आईफोन XR का 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट अमेजन पर 48,900 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन XR के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 53,900 रुपये और 64,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन XR में 6.1 इंच लिक्विड रेटिना एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें A12 बायोनिक चिपसेट दिया गया है।

आईफोन XS का 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट 74,900 रुपये की डिस्काउंट कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को ऑफर में 96,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

इसके अलावा आप फोन को एक बार में ही पूरे पैसे न देकर 3,526 रुपये प्रतिमाह की किश्त पर भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है।

टॅग्स :अमेजनएप्पलस्मार्टफोनआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की