लाइव न्यूज़ :

अपने व्हाट्सऐप चैट को लीक होने से बचाने के लिए सेटिंग में तुरंत करें ये 3 बदलाव

By अनुराग आनंद | Updated: March 10, 2021 14:07 IST

यदि आप भी अपने व्हाट्सऐप मैसेज व अन्य डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और अपने व्हाट्सऐप डेटा को लीक होने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेटिंग में कुछ समान्य बदलाव करने होंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देअगर कोई WhatsApp यूजर किसी कॉन्टैक्ट या बिजनेस से अनसेफ फील करता है तो उसे ब्लॉक कर सकता है।अब अगर आप व्हाट्सऐप को डेस्कटॉप या वेब से लिंक करना चाहते हैं तो आपसे फोन का पासवर्ड मांगा जाएगा।

नई दिल्ली: इस समय में भारत में व्हाट्सऐप के करीब 340 मिलियन यूजर्स हैं। हाल में व्हाट्सऐप द्वारा डेटा प्राइवेसी पॉलिसी में अहम बदलाव की बात कही गई थी। इसके बाद से ही भारत समेत दुनिया भर के व्हाट्सऐप यूजर्स अपने डेटा प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं।

अर्नब गोस्वामी या फिर सुशांत सिंह राजपूत मामले में जिस तरह से व्हाट्सऐप चैट लीक होने की बात सामने आई है। इसके बाद से ही खासकर भारत में रहने वाले लोग अपने ऑनलाइन डेटा की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं।

ऐसे में यदि आप भी अपने व्हाट्सऐप मैसेज व अन्य डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और अपने व्हाट्सऐप डेटा को लीक होने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेटिंग में कुछ समान्य बदलाव करने होंगे।  

डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर

डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को इनेबल करने पर आपके चैट 7 दिनों में खुद हट जाएंगे। हालांकि, रिसीवर चैट का स्क्रीनशॉट लेकर उसे परमानेंट एक्सेस कर सकता है। इस फीचर को इनेबल करने के लिए व्हाट्सऐप में जिस कांटेक्ट के लिए मैसेज डिसअपीयर करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करने के बाद दाएं तरफ तीन डॉट पर क्लिक कर व्यू कांटेक्ट में जाकर डिसअपीयर फीचर इनेबल कर दें।

टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर

इसके अलावा आप टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर को एक्टिव कर लें। इसके जरिए फोन या सीन खोने पर कोई दूसरा व्यक्ति आपके व्हाट्सऐप को यूज नहीं कर पाएगा, जब तक की उसे आपका पिन ना पता हो। पिन आपके मेल पर जाता है। इसको इनेबल करने के लिए व्हाट्सऐप सेटिंग में  जाकर अकाउंट सेटिंग पर क्लिक करें। इसके बाद टू स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल करें। यहां 6 अंकों का पिन देने के बाद उसे ओके करें।

ग्रुप सेटिंग में करें ये अहम बदलाव-

ग्रुप सेटिंग पर कंट्रोल रखना जरूरी है। ऐसे में आप व्हाट्सऐप सेटिंग में जाकर प्राइवेसी सेटिंग में ग्रुप सेटिंग में जाएं। वहां आपको ग्रुप में कौन जोड़ सकता है इसके लिए आप अपने कांटेक्ट का चयन कर सकते हैं। इसमें एवरीवन, माय कांटेक्ट, माय कांटेक्ट एक्सेप्ट के ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें से आप अपने पसंद से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपअर्नब गोस्वामीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की