लाइव न्यूज़ :

बढ़ती जा रही है टिकटॉक की मुश्किल, अब साउथ कोरिया ने लगाया जुर्माना, बच्चों का डेटा कलेक्ट करने और दूसरे देशों को शेयर करने आरोप

By रजनीश | Updated: July 16, 2020 11:07 IST

भारत में बैन के बाद अब टिकटॉक ऐप पर साउथ कोरिया ने जुर्माना लगाया है। दरअसल टिकटॉक पर जुर्माना डेटा कलेक्ट करने और फिर उसे दूसरे देशों को शेयर करने के लिए लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे टिकटॉक बिना पैरंट्स की परमिशन के 14 साल के कम उम्र के बच्चों का डेटा कलेक्ट और इस्तेमाल कर रहा था।टिकटॉक पर आरोप लगा है कि उसने बच्चों से जुड़े डेटा का गलत इस्तेमाल किया।

शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक को भारत में तो पहले से ही बैन किया जा चुका है। अब अमेरिका में भी इसको बैन करने की चर्चा तेज है। हाल ही में एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि टिकटॉक को बैन करना चाइना से हथियार छीन लेने जैसा है। अब टिकटॉक पर एक और बड़ा आरोप लगा है। इस ऐप पर साउथ कोरिया में बड़ा जुर्माना लगाया गया है। 

टिकटॉक पर आरोप लगा है कि उसने बच्चों से जुड़े डेटा का गलत इस्तेमाल किया। इसके चलते टिकटॉक ऐप पर 186 मिलियन वॉन (करीब 1.1 करोड़ रुपये) डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

द कोरिया कम्युनिकेशंस कमिशन (केसीसी) ने चाइनीज कंपनी पर फाइन लगाया है। केसीसी दरअसल कोरिया में टेलिकम्युनिकेशंस और डेटा से जुड़े सेक्टर्स में रेग्युलेटर का काम करता है। यही संस्था यूजर्स के डेटा से जुड़ी निगरानी की जिम्मेदारी का काम भी करती है। टिकटॉक पर यह बड़ा जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि कंपनी यूजर्स का प्राइवेट डेटा प्रटेक्ट नहीं रख पाई थी।टिकटॉक पर लगाया गया जुर्माना कंपनी की इस देश में एनुअल सेल्स का करीब 3 प्रतिशत है। लोकल प्राइवेसी लॉ के तहत इतनी ही रकम कंपनी को चुकानी पड़ती है। 

14 साल से कम उम्र के बच्चों का डेटा कलेक्ट कियाकेसीसी ने पिछले साल अक्टूबर में मामले की जांच शुरू की थी और पाया था कि टिकटॉक बिना पैरंट्स की परमिशन के 14 साल के कम उम्र के बच्चों का डेटा कलेक्ट और इस्तेमाल कर रहा था। खासकर कम उम्र के यूजर्स के डेटा को लेकर टिकटॉक की गलती सामने आई। 

दूसरे देशों को शेयर किया डेटाकेसीसी के मुताबिक, 31 मई 2017 से 6 दिसंबर 2019 के बीच चाइल्ड डेटा के कम से कम 6,0007 पीस कलेक्ट किए गए। टिकटॉक ने यूजर्स को यह जानकारी भी नहीं दी कि उनका डेटा दूसरे देशों तक भेजा जा रहा है। 

जांच में सामने आया कि कंपनी चार क्लाउड सर्विसेज अलीबाबा क्लाउड, फास्टली, एजकास्ट और फायरबेस का इस्तेमाल करती है। ऐसे में एक बार फिर टिकटॉक पर सवाल उठने से उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। साथ ही उसे अन्य देशों में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :टिक टॉकदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की