लाइव न्यूज़ :

2018 के ये हैं सबसे खराब पासवर्ड, कहीं आपका पासवर्ड भी तो इसमें शामिल नहीं!

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 16, 2018 07:54 IST

सिक्योरिटी फर्म स्प्लैशडेटा ने 2018 में सबसे ज्यादा हैक होने वाले पासवर्ड का खुलासा किया है। हैक होने वाले पासवर्ड में सबसे टॉप पर रहा 123456। वहीं, दूसरे नंबर पर Password है।

Open in App
ठळक मुद्देस्प्लैशडेटा ने 2018 में सबसे ज्यादा हैक होने वाले पासवर्ड का खुलासा कियाहैक होने वाले पासवर्ड में सबसे टॉप पर रहा 123456लगातार पांचवें साल से ये दोनों ही पासवर्ड टॉप पर हैं

दुनियाभर में साइबर हैकिंग आज एक बड़ा खतरा बन चुका है। आए दिन हैकिंग और पासवर्ड चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन पासवर्ड के मामले में लोग अब भी उतने सचेत नहीं हुए हैं। यूजर्स अपने अकाउंट के पासवर्ड को सुरक्षित नहीं रखते हैं। इसका उदाहरण हर साल जारी की गई सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट में मिलता है। साइबर सिक्योरिटी फर्म स्प्लैशडेटा ने 2018 में सबसे ज्यादा हैक होने वाले पासवर्ड का खुलासा किया है। हैक होने वाले पासवर्ड में सबसे टॉप पर रहा 123456। वहीं, दूसरे नंबर पर Password है।

बता दें कि लगातार पांचवें साल से ये दोनों ही पासवर्ड टॉप पर हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर्स पासवर्ड को लेकर लगातार चेतावनी देते रहते हैं। इसके बावजूद दुनिया भर में लाखों लोग अपने ई-मेल, स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर और दूसरे डिवाइसेज को प्रोटेक्ट करने के लिए कमजोर और आसानी से पता लगाए जा सकने वाले पासवर्ड रख रहे हैं। ये पासवर्ड दुनियाभर में लोगों के बीच इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। पासवर्ड मैनेजमेंट कंपनी स्प्लैश आईडी ने सालाना 100 खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी की है।

passwords

ये हैं 25 सबसे 'खराब' पासवर्ड 

इन पासवर्ड की लिस्ट में 123456 और Password के बाद तीसरे नंबर पर 123456789 है। वहीं, चौथे नंबर पर 12345678, पांचवें नंबर पर 12345, छठवें नंबर पर 111111, सातवें नंबर पर 1234567 हैं। इसके अलावा, सबसे खराब पासवर्ड की इस लिस्ट में sunshine, qwerty, iloveyou, princess, admin, welcome, 666666, abc123, football, 123123, monkey, 654321, !@#$%^&*, charlie, aa123456, donald, password1 और qwerty123 शामिल हैं। 

साइबर सिक्योरिटी फर्म ने सलाह दी है कि यूजर अलग-अलग लॉगिन के लिए अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें। ऐसा करने पर अगर हैकर्स को कोई एक पासवर्ड मिलता है तो वह आपके दूसरे ई-मेल, डिवाइसेज में सेंधमारी नहीं कर पाएगा।

टॅग्स :सिक्योरिटी बगसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की