लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन की स्लो चार्जिंग से पाएं छुटकारा, इन 6 तरीकों से जल्द फुल होगी बैटरी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 14, 2018 08:02 IST

अगर आपका स्मार्टफोन स्लो चार्ज कर रहा है और आप इस समस्या से परेशान है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन को जल्दी चार्ज कर सकेंगे।

Open in App

आजकल स्मार्टफोन में ज्यादा पावर की बैटरी आने से फोन को चार्ज करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है ताकि फोन को आधे घंटे से कम में जल्दी चार्ज किया जा सकें। लेकिन अगर आपका स्मार्टफोन स्लो चार्ज कर रहा है और आप इस समस्या से परेशान है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन को जल्दी चार्ज कर सकेंगे।

ओरिजनल चार्जर से करें फोन चार्ज

स्मार्टफोन को हमेशा कंपनी के चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए। आपको फोन के साथ जो चार्जर दिया गया है कोशिश करें कि उसी से फोन को चार्ज करें। इससे फोन और बैटरी दोनों ठीक रहेंगी और आपके फोन को किसी भी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होगा साथ ही फोन जल्दी चार्ज होगा।

phone-battery-charging-tips

वाई-फाई या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को करें बंद

स्मार्टफोन को चार्ज करते वक्त फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को बंद कर दें। इससे फोन को जल्दी ही चार्ज कर पाएंगे।

फोन को फ्लाइट मोड पर करें चार्ज

फोन चार्ज करते समय आप अपने स्मार्टफोन में फ्लाइट मोड ऑन कर दें। इससे फोन कॉल, इंटरनेट, GPS आदि बंद हो जाएंगे और फोन तेजी से चार्ज होगा।

​​​​phone-battery-life

फोन की ब्राइटनेस को रखें कम

फोन की ब्राइटनेस भी बैटरी को जल्दी खत्म करती है। ऐसे में फोन की बैटरी को कम करके रखना चाहिए। इससे चार्ज जल्दी होगा।

बैटरी सेवर मोड करें ऑन

मौजूदा सभी स्मार्टफोन्स में बैटरी सेवर मोड का ऑप्शन दिया होता है। ये आपके फोन की बैटरी को सेव करता है। ऐसे में चार्जिंग के समय फोन में बैटरी सेवर मोड को ऑन रखें।

charge your Smartphone battery faster

NFC मोड को करें ऑफ

फोन में NFC मोड को ऑफ कर चार्ज करने पर फोन की बैटरी जल्दी चार्ज होती है। इसलिए कोशिश करें कि चार्जिंग के समय फोन में NFC मोड को ऑफ कर दें।

टॅग्स :स्मार्टफोनबैटरीमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की