लाइव न्यूज़ :

मेटा में आगे और भी हो सकती है छटनी, भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक- कर्मचारियों से आंतरिक कॉल में बोले मार्क जुकरबर्ग

By आजाद खान | Updated: September 30, 2022 13:07 IST

आपको बता दें कि मार्क जुकरबर्ग ने इसी साल मई में कहा था कि कर्मचारियों के भर्ती पर रोक केवल कुछ ही सेक्टर में लगाए जाएंगे। लेकिन यह प्रतिबंध अब कंपनी के हर सेक्टर में देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का भर्ती और छटनी को लेकर एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी है।यही नहीं आने वाले कुछ महीनों में और छटनी की भी बात कही है।

वाशिंगटन डीसी: मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह कहा है कि कंपनी में भर्ती की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है और आने वाले दिनों में कुछ और छटनी भी हो सकती है। 

आपको बता दें कि इसी साल मई में जुकरबर्ग ने कहा था कि भर्ती पर रोक कुछ ही सेक्टर में लगाई गई है। लेकिन अब हर सेक्टर में होने वाली भर्ती पर रोक लगा दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

द वर्ज के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग ने एक आंतरिक कॉल के दौरान यह कहा है कि वह मेटा में कर्मचारियों की भर्ती को रोक दिया है। यही नहीं मार्क ने यह भी कहा है कि इस कारण आने वाले दिनों में कुछ छटनी भी हो सकती है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मार्क का कहना है कि अगले साल में वह कंपनी से कर्मचारियों की बोझ को हल्का करना चाहते है। ऐसे में कुछ टीमों को दूसरे विभागों में काम करने को कहा जाएगा। ऐसे में कुछ टीमों को दूसरे विभागों में काम करने को कहा जाएगा। इस पर कंपनी का कहना है कि वर्तमान में आर्थिक मंदी के बीच लागत में कटौती करने के लिए कर्मचारियों को कम कर रही है। 

डिजिटल विज्ञापन व्यवसाय में नुकसान को लेकर उठाया कदम

कंपनी ने माना कि डिजिटल विज्ञापन व्यवसाय में नुकसान के कारण ऐसे कदम उठाए जा रहे है। ऐसे में कंपनी आने वाले महीने से 10 फीसदी कटौती कर अपनी लागत को मेन्टेन करना चाहती है। मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि चूंकी कर्मचारी कम हो रहे है, ऐसे में जो कर्मचारी बचे है, उन्हें किसी दूसरे सेक्टर में लगाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि वर्तमान में आर्थिक मंदी को देखते हुए मेटा छटनी कर रही है। ऐसे में कंपनी कुछ कर्मचारियों को रख रही है और उन्हें कंपनी के अन्दर ही कोई और रोल देखने के लिए 30 से 60 दिन का समय दे रही है। अगर ये कर्मचारी ऐसा नहीं कर पाते है तो अंत में उन्हें कंपनी को छोड़ना होगा। 

 

 

टॅग्स :मेटामार्क जकरबर्गफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारMeta layoffs: मेटा अपने 1,500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, CTO ने सबसे ज़रूरी ऑल-हैंड्स मीटिंग बुलाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की