लाइव न्यूज़ :

गूगल फॉर इंडिया: सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा- सभी भारतीयों को सस्ते में और उन्हीं की भाषा में सूचना पहुंचाएगा गूगल

By रजनीश | Updated: July 14, 2020 11:57 IST

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल का सबसे खास कार्यक्रम गूगल फॉर इंडिया (Google for India) का छठवां एडिशन 13 जुलाई को संपन्न हुआ। कोरोना संक्रमण के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल ही किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल का कहना है कि हमारी कोशिश है कि कंपनी, बिजनेस में नकदी की बजाय गूगल पे के माध्यम से पूरा लेनदेन डिजिटल हो।डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित  करने के उपायों पर काम हो रहा है।

गूगल फॉर इंडिया के छठें संस्करण कार्यक्रम के तहत संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने डिजिटल इंडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बात की। पिचाई ने कहा कि हर भारतीय तक उनकी ही भाषा में सस्ती सूचनाएं सुलभ करवाएंगे।

गूगल भारत की जरूरत के मुताबिक नए उत्पाद और सेवाओं का निर्माण करने और कारोबारियों को डिजिटल बदलाव के लिए सशक्त करना, स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि जैसे क्षेत्रों में सामाजिक भलाई के लिए कृत्रिम मेधा और प्रौद्योगिकी लाभ पहुंचाना मकसद है।

युवाओं को रोजगारगूगल अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2019 से अब तक दो मिलियन युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। नौकरी चाहने वाले और नियोक्ता की दूरियों को कम करने पर काम जारी है। 

गूगल पे के जरिए लेनदेनगूगल का कहना है कि हमारी कोशिश है कि कंपनी, बिजनेस में नकदी की बजाय गूगल पे के माध्यम से पूरा लेनदेन डिजिटल हो। डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित  करने के उपायों पर काम हो रहा है। प्रसार भारती के साथ मिलकर बिजनेस को डिजिटल ले जाने वाले सफल बिजनेस की कहानी लर्निंग सिरीज में शामिल की जाएगी।

पिचाई का कहना है कि कोविड-19 के चलते दुनिया समेत भारतीय शिक्षा में बदलाव आया है। घर बैठे छात्रों को ऑनलाइन क्लासरूम से जोड़ने के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग जरूरी है। इसी के तहत सीबीएसई, स्किल एजुकेशन और ट्रेनिंग में गूगल इंडिया पार्टनर बना है। देशभर के 22 हजार स्कूलों में ऑनलाइन लर्निंग पर काम हो रहा है। कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन को एक मिलियन की रकम दी जाएगी। इसमें सात लाख शिक्षकों को वर्चुअल ट्रेनिंग होगी।

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटWATCH: स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भारत दौरे के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सिखाया पुल शॉट

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की