लाइव न्यूज़ :

साउथ कोरिया बना 5G लॉन्च करने वाला पहला देश, चीन और अमेरिका को छोड़ा पीछे

By भाषा | Updated: April 4, 2019 17:24 IST

Open in App

पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल सेवा यानी 5जी सेवा शुरू करने को लेकर चल रही दौड़ में दक्षिण कोरिया ने बाजी मार ली है। दक्षिण कोरिया की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने निर्धारित तिथि से दो दिन पहले बुधवार को ही राष्ट्रीय स्तर पर 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी। दक्षिण कोरिया की तीन शीर्ष दूरसंचार कंपनियों एसके टेलिकॉम, केटी और एलजी यूप्लस ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11बजे 5G सेवाएं शुरू की।

पहले 5जी सेवा शुरू करने के लिए 5 अप्रैल की तारीख रखी गई थी। सबसे पहले 5जी सेवाएं प्रदान करने का खिताब हासिल करने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका, चीन और जापान दौड़ में शामिल थे। समाचार एजेंसी योनहैप ने कहा कि अटकलें हैं कि दक्षिण कोरिया की कंपनियों द्वारा देर रात 5जी सेवा शुरू करने के चलते अमेरिका की दूरसंचार कंपनी वेरिजॉन को अपनी 5जी सेवाएं जल्दी शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

south-corea-5g

एक कार्यक्रम के दौरान, वेरिजॉन ने बुधवार को ही शिकागो और मिनीपोलिस में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की। उसने निर्धारित तिथि से एक हफ्ते पहले सेवाएं शुरू की। योनहैप के मुताबिक, दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से दो घंटे पहले 5जी सेवाओं की शुरुआत की। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एसके टेलिकॉम ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि उसने तीन अप्रैल को 11 बजे अपनी 5जी सेवा शुरू कर दी।

केटी और एलजी यूप्लस ने भी कहा कि इसी समय उन्होंने भी अपनी 5G सेवाएं शुरू की। आम ग्राहकों को 5जी सेवा 5 अप्रैल से ही उपलब्ध होगी। विशेषज्ञों ने कहा कि 5जी सेवा स्मार्टफोन को तीव्र कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इसकी स्पीड 4जी से 20 गुना ज्यादा तेज होगी और यह ग्राहकों को एक सेकंड से भी कम समय में पूरी मूवी डाउनलोड करने की सुविधा देगी।

टॅग्स :5जी नेटवर्कदक्षिण कोरियाइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की