लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 2019: घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं सूर्य ग्रहण, लाइव देखने के लिए करें ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 2, 2019 11:06 IST

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 25 मिनट पर लगेगा और सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण 2019 (Surya Grahan 2019) लगभग 5 घंटे का होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगी2019 Total Solar Eclipse में चंद्रमा की छाया अर्जेंटीना और चीली के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगीसूर्य ग्रहण को लाइव दिखाने के लिए नासा ने इस बार सैन फ्रांसिस्को के एक्सप्लोरटोरियम के साथ हाथ मिलाया है

Surya Grahan 2019: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई यानी कि आज है। पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि Total Solar Eclipse की वजह से दिन में ही इतना अंधेरा छा जाएगा जैसे कि रात हो चुकी हो। मंगलवार यानी 2 जुलाई को होने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को साउथ अमेरिका और साउथ पेसिफिक से साफ देखा जा सकेगा।

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 25 मिनट पर लगेगा और सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण 2019 (Surya Grahan 2019) लगभग 5 घंटे का होगा। देखा जाएं तो भारत में सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा। लेकिन आप चाहें तो इसे घर बैठें देख सकते हैं। बता दें कि यह साल 2019 का एक मात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) है।

Solar Eclipse

दुनिया के किसी भी कोने से इस तरह देखें लाइव सूर्य ग्रहण (How to Watch Total Solar Eclipse Live Online)

Space.com के मुताबिक, अर्जेंटीना और चीली देश में ही पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। लेकिन वहीं, भारतीयों के लिए निराश करने वाली बात है कि इसका नजारा भारत में देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि आप चाहें तो इसे घर बैठे लाइव देख सकते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं देश के किसी भी कोने से इसे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण को लाइव दिखाने के लिए नासा ने इस बार सैन फ्रांसिस्को के एक्सप्लोरटोरियम के साथ हाथ मिलाया है। आप एक्सप्लोरटोरियम की वेबसाइट पर जाकर सूर्य ग्रहण लाइव देख सकेंगे। लाइव स्ट्रीम की शुरुआत रात 12:53 शुरू होगी। हम आपकी सुविधा के लिए नीचे लिंक दे रहे हैं जिस पर क्लिक कर आप सूर्य ग्रहण लाइव देख पाएंगे।

या नीचे दिए गए लिंक की वेबसाइट पर जाएं...

https://www.exploratorium.edu/eclipse

क्या है सूर्य ग्रहण?

जब सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। तब सूर्य ग्रहण लगता है। जब सूर्य पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण के नाम से बुलाया जाता है। ऐसा पृथ्वी के कुछ इलाकों में ही होता है।

Solar Eclipse 2019

2019 Total Solar Eclipse में चंद्रमा की छाया अर्जेंटीना और चीली के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगी। आसपास के देशों के लोग आंशिक सूर्य ग्रहण ही देख पाएंगे।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण ( Surya Grahan 2019)?

सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड के तट के दिखना शुरू होगा और दक्षिणी प्रशांत, चिली और अर्जेंटीना के कई हिस्सों में नजर आयेगा। इसके अलावा इसे कुछ अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे ब्रजाली, उरुग्वे में भी देखा जा सकेगा।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की