लाइव न्यूज़ :

स्नैपचैट के जिस सेक्शन में दिखती हैं बड़ी हस्तियां, वहां अब नहीं दिखेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट, ये है वजह

By भाषा | Updated: June 4, 2020 13:51 IST

ट्रंप ने काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के संबंध में ट्वीट करके कहा था, ‘‘जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्नैपचेट ऐप पर अब ‘डिस्कवर’ सेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के पोस्ट नहीं दिखेंगे, इस सेक्शन में समाचार और बड़ी हस्तियों के पोस्ट दिखते हैं। ऐप पर ट्रंप का अकाउंट मौजूद रहेगा और जो भी कोई इसे खोजेगा या फॉलो करेगा, उसे उनका अकाउंट भी दिखेगा।

सोशल मीडिया मंच स्नैपचैट ने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो का अपने मैसेजिंग सर्विस पर ‘प्रचार’ नहीं करेगा। पिछले सप्ताह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्रंप के दो ट्वीट को झूठा दावा करने वाली जानकारी के तौर पर चिह्नित किया।इन ट्वीट में ' मेल के जरिये फर्जी मत पत्रों का इस्तेमाल करने और चुनावों में व्यापक मतदाता धोखाधड़ी को बढ़ावा मिलने’ का कथित दावा किया गया है। वहीं ट्विटर ने ट्रंप के एक ताजा और ट्वीट को ‘फ्लैग’ कर दिया और कहा कि यह ‘‘हिंसा को बढ़ावा नहीं देने’’ संबंधी नियमों का उल्लंघन करता है।ट्रंप ने काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के संबंध में ट्वीट करके कहा था, ‘‘जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।’’ स्नैपचेट ऐप पर अब ‘डिस्कवर’ सेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के पोस्ट नहीं दिखेंगे, इस सेक्शन में समाचार और बड़ी हस्तियों के पोस्ट दिखते हैं।ऐप पर ट्रंप का अकाउंट मौजूद रहेगा और जो भी कोई इसे खोजेगा या फॉलो करेगा, उसे उनका अकाउंट भी दिखेगा। कंपनी ने एक बयान में बुधवार को कहा कि ‘डिस्कवर’ पर हम उस आवाज को बढ़ावा नहीं देंगे जो नस्ली हिंसा और अन्याय को बढ़ावा देती है और समाज में इसके लिए कोई जगह नहीं है। 

टॅग्स :स्नैपचैटडोनाल्ड ट्रम्पट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की