लाइव न्यूज़ :

क्या आपका स्मार्टफोन हो जाता है जल्द गर्म? जान लीजिए ये 5 ट्रिक्स, खत्म हो सकती है समस्या

By विनीत कुमार | Updated: October 21, 2021 09:33 IST

स्मार्टफोन के जल्द गर्म हो जाने की समस्या अक्सर देखी जाती है। कई बार ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। हालांकि कुछ तरीकों से इस समस्या से बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन के जल्द गर्म हो जाने की समस्या अक्सर सामने आती रहती है, कई बार ये खतरनाक भी साबित हो सकता है।फोन के ज्यादा गर्म हो जाने से बैटरी फटने जैसी घटना भी हो सकती है।ओरिजिनल चार्जर और USB के इस्तेमाल सहित कुछ और तरीकों से इस समस्या से बचा जा सकता है।

नई दिल्ली: मोबाइल फोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। केवल बातचीत और चैटिंग ही नहीं पैसों के लेनदेन से लेकर ईमेल, खबरें, फिल्में, क्रिकेट देखने और पढ़ने तक के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल हो रहा है। 

शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब आप अपने फोन को हाथ नहीं लगाए। दूसरे शब्दों में कहें तो आज के डिजिटल दौर में हर दूसरे काम के लिए फोन का सहारा लेना पड़ता है।

इस कदर इस्तेमाल की वजह से कई बार स्मार्टफोन के गर्म हो जाने की समस्या भी आ जाती है। ये आपको सामान्य लग सकता है लेकिन कई बार ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। बैटरी फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

कई लोग और कंपनियां भी फोन गर्म हो जाने पर उसे कुछ देर के लिए स्विच ऑफ करने की सलाह देती हैं। वैसे कुछ और भी तरीके हैं जिसकी मदद से आप फोन को गर्म होने से बचा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ ट्रिक्स के बारे में बताते हैं।

स्मार्टफोन जल्द गर्म हो जाता है, क्या करें?

-  स्मार्टफोन जल्द गर्म नहीं हो इसके लिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर और USB का ही इस्तेमाल करें। कई बार डुप्लीकेट या सस्ते चार्जर का इस्तेमाल महंगा पड़ सकता है। इससे बचें।

- स्मार्टफोन के गर्म होने की समस्या रहती है तो कभी भी इसे फुल चार्ज न करें। फोन को 90 फीसदी के आसपास तक चार्ज कर सकते हैं। ये भी ख्याल रखें कि फोन की बैटरी 20 प्रतिशत से कम नहीं हो।

- फोन को कभी भी गर्म स्थान पर नहीं रखें। उदाहरण के लिए अपने फोन को सुरज की रोशनी, कार के डैशबोर्ड या बिस्तर आदि के नीचे रखने से बचें।

- जीपीएस और ब्लूटूथ आदि जब जरूरत हो तभी ऑन करें। काम हो जाने के बाद इसे बंद कर दें। बैकग्राउंड में चल रहे ऐप पर भी ध्यान दें। जिनका इस्तेमाल नहीं हो, उसे बंद रख सकते हैं।

- कई बार फोन लगातार इस्तेमाल से भी गर्म होता है। जैसे आप गेम वगैरह खेल रहे हैं। ज्यादा गर्म होने पर तत्काल इसे रोक दें। साथ ही ब्राइटनेस भी कम रखें। ब्राइटनेस कम रखने से बैटरी लंबे समय तक चलेगी और फोन गर्म होने की समस्या भी कम होगी। 

 

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की