लाइव न्यूज़ :

हेल्दी खाना चुनने में आपकी मदद कर सकता है स्मार्टफोन ऐप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 2, 2018 13:44 IST

ऐप की मदद से मोबाइल फोन के स्क्रीन पर टच कर उपभोक्ता आहार का बारकोड स्कैन कर इसके पोषण स्तर का बहुत कम समय में पता लगा सकते हैं और सेहतमंद आहार के विकल्प की पहचान कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ऐप विकसित किया है जो किराना दुकानों में खरीदारी के समय आपको स्वस्थ आहार के विकल्प चुनने में मदद कर सकता है। अमेरिका की नार्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलिया के द जार्ज इस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने ‘‘ द फूड स्विच ऐप ’’ विकसित किया है।

यह ऐप वास्तविक समय में अपने 268,000- उत्पाद के डेटाबेस को अपडेट करता है और उसका इस्तेमाल करने वालों को जानकारी मुहैया कराता है। इस ऐप की मदद से मोबाइल फोन के स्क्रीन पर टच कर उपभोक्ता आहार का बारकोड स्कैन कर इसके पोषण स्तर का बहुत कम समय में पता लगा सकते हैं और सेहतमंद आहार के विकल्प की पहचान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आपका Android फोन बन जाएगा iPhone, बस करना होगा ये काम

ऐप में यातायात सिग्नल की तरह लाल, पीले और हरे रंग की रोशनी है। यदि किसी भोज्य पदार्थ में कुछ स्टार अथवा कई लाल रोशनी दिखती है तो इसका मतलब यह हुआ कि इसमें वसा, चीनी और नमक की भारी मात्रा विद्यमान है। यदि कोई उपयोगकर्ता बारकोड स्कैन करता है और डाटाबेस में वह भोज्यपदार्थ उपलब्ध नहीं है तो एप उपयोगकर्ता को पैकेजिंग, इसके पोषण तथ्यों और घटक सूची की तस्वीर उपलब्ध करने के लिए संकेत देता है ताकि एप की टीम इसे डेटाबेस में जोड़ सके।

ये भी पढ़ें: अपने पुराने स्मार्टफोन को बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, करना होगा बस ये काम

अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर मार्क हफमैन कहत हैं कि इस प्रकार की क्राउडसोर्सिंग (विभिन्न स्रोतों प्राप्त जानकारी)एप की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि निर्माता अक्सर उत्पादों को अपडेट करते रहते हैं जिसे इस एप के द्वारा ट्रैस किया जा सकता है। ऐप के भीतर एक साल्टस्विच फ़िल्टर उपयोगकर्ताओं को कम नमक वाले खाद्य पदार्थों के लिए मार्गदर्शन कर सकता है। वहीं, उपयोगकर्ताओं को  एप के 268,000-उत्पाद डेटाबेस को अपडेट करने के लिए नए और बदलते खाद्य पदार्थों पर जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :मोबाइल ऐपस्मार्टफोनऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की