लाइव न्यूज़ :

Skype ने जारी किया नया फीचर, अब किसी के भी साथ शेयर कर सकेंगे अपनी स्क्रीन, जानें पूरा स्टेप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 6, 2019 14:08 IST

स्काइप के नए फीचर के बारे में बताएं तो यह स्काइप स्क्रीन शेयर है। स्काइप ने बताया कि स्क्रीन शेयर फीचर ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर जारी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फीचर की मदद से यूजर्स अपने मोबाइल के डिस्प्ले स्क्रीन को दूसरे लोगों से वीडियो कॉल के जरिए शेयर कर सकेंगेSkype का यह नया फीचर Android और iOS दोनों ही प्लैटफॉर्म पर मिलेगास्क्रीन शेयर फीचर को एक्टिव करने के लिए आपको Skype का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा

इंस्टेट वीडियो कॉलिंग ऐप Skype ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है। कंपनी का यह नया फीचर Android और iOS दोनों ही प्लैटफॉर्म पर मिलेगा। स्काइप के नए फीचर के बारे में बताएं तो यह स्काइप स्क्रीन शेयर है। स्काइप ने बताया कि स्क्रीन शेयर फीचर ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर जारी कर दिया गया है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने मोबाइल के डिस्प्ले स्क्रीन को दूसरे लोगों से वीडियो कॉल के जरिए शेयर कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें सिर्फ एक बटन क्लिक करना होगा। स्क्रीन शेयर फीचर को एक्टिव करने के लिए आपको Skype का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में Skype ने 50 लोगों के साथ ग्रुप कॉल का नया फीचर जारी किया था।

Skype launches new Screen sharing Feature

कैसे करें इस्तेमाल:

स्क्रीन शेयर फीचर का इस्तेमाल करने के लिए स्क्रीन के ऊपर नजर आ रहे तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको Screen sharing feature का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

क्या है फायदा:

इस फीचर की मदद से आप किसी दूसरे को वीडियो कॉल कर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन या अन्य चीजें जो आप स्क्रीन पर देख रहे हैं, उसे शेयर कर सकेंगे। ये फीचर स्काइप के डेस्कटॉप वर्जन पर पहले ही उपलब्ध है।

टॅग्स :स्काइपमोबाइल ऐपमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की