लाइव न्यूज़ :

एसबीआई कार्ड और जियो पे यूजर्स को तोहफा, कर सकेंगे लेनदेन, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 8, 2021 20:48 IST

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) ने कहा कि अब वह जियो पे सर्विस पर भी उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देअब उसके ग्राहक जियो पे पर लेनदेन कर सकते हैं। एसबीआई कार्ड पोर्टफोलियो जियो पे सर्विस पर दो मार्च, 2021 से जोड़ा गया है। सिर्फ भारतीय क्षेत्र में जारी कार्ड के जरिये ही जियो पे पर लेनदेन किया जा सकेगा।

अगर आपके पास एसबीआई कार्ड है तो आपके लिए खुशखबरी है। आप जियो पे के जरिए ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। 

एसबीआई कार्ड के ग्राहक अब जियो पे प्लेटफॉर्म पर लेनदेन कर सकते हैं। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) ने कहा कि अब वह जियो पे सर्विस पर भी उपलब्ध है। इससे अब उसके ग्राहक जियो पे पर लेनदेन कर सकते हैं।

एसबीआई कार्ड ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एसबीआई कार्ड पोर्टफोलियो जियो पे सर्विस पर दो मार्च, 2021 से जोड़ा गया है। अभी सिर्फ भारतीय क्षेत्र में जारी कार्ड के जरिये ही जियो पे पर लेनदेन किया जा सकेगा। हालांकि, ग्राहक एसबीआई कार्ड के जरिये अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर भी जियो पे सर्विस के जरिये लेनदेन कर सकेंगे। 

एसबीआई कार्ड की कर्ज प्रतिभूतियों के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

एसबीआई काड्र्स एण्ड पेमेंट सविर्सिज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) ने सोमवार को कहा कि उसकी एक अथवा अधिक किस्तों में रिण प्रतिभूतियों के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। एसबीआई कार्ड ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में इसकी जानकारी देते हुये कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक शुक्रवार (12 मार्च) को होने जा रही है।

बैठक में कुल मिलाकर 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार होगा और उसे मंजूरी दी जायेगी। इसमें कहा गया है कि यह धन एक अथवा एक से अधिक किस्तों में जुटाया जायेगा। बंबई शेयर बाजार में एसबीआई कार्ड का शेयर पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 0.93 प्रतिशत बढ़कर 1,068.15 रुपये पर चल रहा था।

एसबीआई पेमेंट्स, एनपीसीआई ने संपर्करहित लेनदेन के लिए समाधान पेश किया

एसबीआई पेमेंट्स और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने रूपे सॉफ्टपीओएस पेश करने के लिए हाथ मिलाया है। इसके जरिये दुकानदार अपने स्मार्टफोन के जरिये 5,000 रुपये तक का संपर्करहित लेनदेन कर सकेंगे।

एसबीआई और एनपीसीआई ने संयुक्त बयान में कहा कि इस समाधान में नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) आधारित स्मार्टफोन को रिटेलरों के लिए अपने मर्चेंट पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनलों में बदलने की क्षमता है। इसके जरिये दुकानदार 5,000 रुपये तक का संपर्करहित भुगतान अपने स्मार्टफोन पर ‘टैप एंड पे’ व्यवस्था के जरिये स्वीकार कर पाएंगे।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाजियोजियो कैश बैक ऑफरमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की