लाइव न्यूज़ :

Samsung ला रही है 64MP कैमरा वाला फोन, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 5, 2019 17:14 IST

Redmi और Realme दोनों कंपनियों ने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोने के आने की पुष्टि कर दी है। वहीं, साउथ कोरियन कंपनी Samsung भी इस लीग में शामिल होने को तैयार है। मिल रही है जानकारी के मुताबिक सैमसंग अपने पॉपुलर A सीरीज का अगला स्मार्टफोन जल्द पेश कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग अपने पॉपुलर A सीरीज का अगला स्मार्टफोन जल्द पेश कर सकता हैGalaxy A70S का कैमरा हार्डवेयर हो सकता है अपग्रेडRedmi और Realme दोनों कंपनियों ने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोने के आने की पुष्टि कर दी है

स्मार्टफोन बाजार में कंपनियां हर रोज कोई न कोई नए फीचर को पेश कर रही हैं। इसी के साथ ही बाजार में अब मिडरेंज डिवाइस में भी 48 मेगापिक्सल तक के कैमरे आने लगे हैं। वहीं, बाजार में अब नया ट्रेंड शुरू होने वाला है जिसमें स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा आने वाला है।

जहां Redmi और Realme दोनों कंपनियों ने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोने के आने की पुष्टि कर दी है। वहीं, साउथ कोरियन कंपनी Samsung भी इस लीग में शामिल होने को तैयार है। मिल रही है जानकारी के मुताबिक सैमसंग अपने पॉपुलर A सीरीज का अगला स्मार्टफोन जल्द पेश कर सकता है।

Samsung

इसी के साथ ही ऐसी खबर है कि सैमसंग अपने नए फोन में 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा पेश कर सकती है। कंपनी अपने ओकिनावा ने ई-स्कूटरों की कीमत 8,600 रुपये तक घटाई

सैमसंग के पास पहले से ही ISOCELL Bright GW1 एक्सेस है। कंपनी के पास खुद का 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है जिसे इस साल मई में उतारा गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग का पहला ऐसा फोन होगा जो इस सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

टिप्स्टर Ice Universe का दावा है कि सैमसंग सितंबर या अक्टूबर में एक नए गैलेक्सी ए-सीरीज फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। टिप्स्टर के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि सैमसंग अपने 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी का यह फोन इसी महीने लॉन्च हो सकता है। वहीं सैमसंग ने भी 64 मेगापिक्सल A सीरीज के फोन को लॉन्च करने की योजना को फिर से शुरू किया है।

इससे पहले मई में एक खबर आई थी कि  Galaxy A70S कंपनी का पहला फोन होगा जो 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है। कंपनी का Galaxy A70 का छोटा अपग्रेड हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस।

Samsung ने अपने प्रतिद्वंदी कंपनियों Realme और Redmi को देखते हुए इस स्मार्टफोन पर खासा काम कर रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह भारत में 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा स्मार्टफोन टेक की झलक अगले हफ्ते देगी। इवेंट 8 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होगा। शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी भी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को जल्द चीन में लॉन्च कर सकती है लेकिन फिलहाल तारीख के बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीरियलमीशाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की