लाइव न्यूज़ :

Samsung का टैबलेट हुआ ब्लास्ट, चार्ज करते वक्त भूल कर भी न करें ये 10 काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 28, 2019 15:17 IST

ऐसे कई मामले अभी तक सामने आ चुकी हैं। सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी मोबाइल फटने की घटना देखने को मिली है। स्मार्टफोन या टैबलेट में आग लगने की बड़ी वजट उसकी बैटरी है जो ओवरहीटिंग के चलते ब्लास्ट कर जाती है।

Open in App

हाल ही में स्मार्टफोन फटने की कई घटनाएं सामने आ रही है। अभी कि बात करें तो यूके के स्टेफोर्डशायर से एक घटना सामने आई है जिसमें 11 साल के एक बच्चे का सैमसंग टैबलेट ज्यादा गर्म होने के कारण फट गया। टैबलेट फटने के कारण बेड में आग भी लग गई।

ऐसी ही एक घटना पिछले साल घटी थी जिसमें क्रेड फंड सीईओ नाजरीन हसन की मौत हो गई थी, जब चार्ज होते वक्त उनका फोन ब्लास्ट हो गया था। हसन ब्लैकबेरी और हुवावे के स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे थे और दोनों ही फोन उनके कमरे में चार्जिंग पर लगे हुए थे।

smartphone-charging

ऐसे कई मामले अभी तक सामने आ चुकी हैं। सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी मोबाइल फटने की घटना देखने को मिली है। स्मार्टफोन या टैबलेट में आग लगने की बड़ी वजट उसकी बैटरी है जो ओवरहीटिंग के चलते ब्लास्ट कर जाती है।

ऐसे में आपको फोन का इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे ऐसे घटनाओं से बचा जा सकें।

इन बातों का रखें ख्याल-

ओरिजनल चार्जर का करें इस्तेमाल

कभी भी किसी लोकल या थर्ड पार्टी चार्जिंग केबल या अडॉप्टर का यूज न करें। हमेशा स्मार्टफोन का असली चार्जर ही इस्तेमाल करना चाहिए।

कंपनी के स्टोर से ही चेंज करें बैटरी 

ध्यान रहें कि अगर आपको स्मार्टफोन की बैटरी को बदलना है तो हमेशा कंपनी के स्टोर या मैन्युफैक्चरर से ही खरीदें। कभी भी लोकल बैटरी का इस्तेमाल ना करें।

smartphone-charging

फोन को ना करें ओवर चार्ज

कभी भी स्मार्टफोन, टैबलेट या किसी भी डिवाइस को रात भर के लिए चार्जिंग पर न छोड़े। खास तौर पर लिथियम आयन बैटरी डिवाइस को ओवर चार्ज न करें।

ऑथराइज्ड सेंटर पर ही ठीक कराएं फोन

फोन को ठीक कराते वक्त ध्यान रहें कि स्मार्टफोन और दूसरे बैटरी उपकरण को हमेशा ऑथराइज्ड सेंटर पर ही ठीक कराना चाहिए। किसी लोकल दुकान से फोन को ठीक न कराएं।

ज्वलनशील चीजों के पास न रखें डिवाइस

कभी भी अपने स्मार्टफोन या किसी दूसरे डिवाइस को फर्निचर, बेड या पेपर जैसे ज्वलनशील चीजों के पास न रखें। जिससे आग लगने के खतरा कम हो जाए।

फोन को सीधे सूरज की रौशनी से बचाएं

स्मार्टफोन हो या कोई भी डिवाइस, उन्हें सीधे सूरज की रोशनी में ना रखें। फोन को चार्ज करते वक्त भी यह ध्यान रखें कि फोन धूप में न हो।

चार्ज होते वक्त ना करें डिवाइस का इस्तेमाल

चार्जिंग के वक्त स्मार्टफोन या डिवाइस का इस्तेमाल ना करें।

smartphone-charging

फोन को कवर से बाहर रखें

चार्जिंग के वक्त स्मार्टफोन को कवर से बहर निकाल कर रखें। ये ज्यादा सुरक्षित होता है।

तकिए के नीचे रख कर ना करें चार्ज

फोन को चार्ज करते वक्त कभी भी स्मार्टफोन को तकिए के नीचे रख कर चार्ज ना करें।

टॅग्स :सैमसंगटैबलेट्सस्मार्टफोनमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की