लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy Note 10 Launch Date: 7 अगस्त को सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 से उठेगा पर्दा, अंडर डिस्प्ले सैल्फी कैमरे से होगा सैल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 2, 2019 17:43 IST

Samsung Galaxy Not 10 स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। स्मार्टफोन में आपको फ्रेस डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देSamsung Galaxy Not 10 स्मार्टफोन 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगाकंपनी ने इनवाइट में सिर्फ फोन का सिंगल कैमरा लेंस और S-Pen को दिखाया हैसैमसंग इस फोन में एक पंच होल डिजाइन वाला डिस्प्ले दे सकती है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। Samsung  ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि Samsung Galaxy Not 10 स्मार्टफोन 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का यह इवेंट 7 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। कंपनी ने इनवाइट में सिर्फ फोन का सिंगल कैमरा लेंस और S-Pen को दिखाया है।

गौर करें तो कंपनी हर बार गैलेक्सी नोट सीरीज में एस-पेन स्टाइलस को टीजर के तौर पर प्रमुखता देती है और इस बार भी ऐसा देखने को मिला है। इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। स्मार्टफोन में आपको फ्रेस डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy Note 10

दो वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग इस बार दो साइज में Galaxy Note 10 लॉन्च कर सकती है। जिसमें एक स्टैंडर्ड वेरिएंट होगा जबकि दूसरा प्रीमियम वाला वेरिएंट हो सकता है। गैलेक्सी नोट 10 सीरीज में कंपनी एक 5जी वेरिएंट भी उतार सकती है। गौर करें तो सैमसंग (Samsung) ने साउथ कोरिया, यूके और कुछ दूसरे देशों में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलक्सी एस10 (Samsung Galaxy S10) का 5 जी वेरिएंट लॉन्च किया है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन का भी 5G वेरिएंट पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy S10 में मिल सकते हैं ये फीचर

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इस स्मार्टफोन से जुड़े कई फीचर की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। सैमसंग इस फोन में एक पंच होल डिजाइन वाला डिस्प्ले दे सकती है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा होगा। ये होल डिस्प्ले के सेंटर में हो सकता है, जो अभी तक सैमसंग के फोन में देखने को नहीं मिला है। Samsung Galaxy S10 में 6.3 इंच का क्वॉड एचडी प्लस डायनैमिक एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी किसी एक वेरिएंट में 6.7 इंच का भी डिस्प्ले दे सकती है। 

सैमसंग इस फोन के फ्रंट में सिंगल कैमरा देगी, जबकि रियर में कंपनी तीन कैमरे का सेटअप दे सकती है। इस फोन के साथ आपको एस पेन का सपोर्ट भी मिलेगा। ये स्मार्टफोन 12 जीबी तक की रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज के साथ कई वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैमसंग नोट 10 में आपको 3.5 एमएम का जैक नहीं मिलेगा। सैमसंग ने एस10 सीरीज में ऑडियो जैक दिया था, लेकिन एप्पल, वनप्लस और गूगल पिक्सल की तरह सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में आपको 3.5 एमएम का जैक नहीं मिलेगा।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीसैमसंगस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की