लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ भारत में आज देंगे दस्तक, यहां देखें लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 20, 2019 10:48 IST

हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 10+ स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है। तो आइए जानते हैं फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल...

Open in App
ठळक मुद्दे22 अगस्त तक चलेगी Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की प्री-बुकिंगगैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी होगीसैमसंग ब्रांड के इन हैंडसेट की बिक्री 23 अगस्त से शुरू होगी

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भारत में मंगलवार को अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ को लॉन्च करने वाली है। इन स्मार्टफोन को सबसे पहले अमेरिका में एक इवेंट के दौरान 7 अगस्त को पेश किया गया था। इसके ठीक 13 दिन बाद कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है।

इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में की जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ स्मार्टफोन दोनों ही हैंडसेट 22 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहेंगे। सैमसंग ब्रांड के इन हैंडसेट की बिक्री 23 अगस्त से शुरू होगी।

हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 10+ स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है। तो आइए जानते हैं फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल...

Samsung Galaxy Note 10, Samsung Galaxy Note 10+ की भारत में कीमत

कीमत की अगर बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 69,999 रुपये में पेश किया जाएगा। वहीं, इसके गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये होगी। इस कीमत में फोन का 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

फोन ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 10 and Galaxy Note 10+ specifications

गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच डायनामिक AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जो फुल एचडी+ रिज्यूलूशन (2280 × 1080 पिक्सल) से लैस है। जबकि गैलेक्सी नोट 10+ में Q8 प्लस रेजोल्यूशन के साथ थोड़ा बड़ा 6.8 इंच डायनामिक AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है। दोनों डिवाइस सभी नए Exynos 9825 ओक्टा-कोर प्रोसेसर पर ऑपरेट होते हैं। यह जो Samsung GalaxyS10 सीरीज पर यूज किए गए Exynos 9820 SoC से अपग्रेडेड है।

नोट 10 ट्रिपल रियर कैमरों के साथ, जबकि नोट 10+ क्वाड कैमरों के साथ आता आएगा। ट्रिपल कैमरा सेटअप में OIS के साथ एक प्राइमरी 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और OIS के साथ एक 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस लगा है। तीसरा एक 16-मेगापिक्सेल सेंसर है जिसमें अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। जबकि दोनों फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया होगा।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की