लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy M30s और Samsung Galaxy M10s भारत में हुए लॉन्च, जानिए इनकी कीमत और खासियत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 19, 2019 11:22 IST

ये दोनों ही फोन कंपनी की एम सीरीज के अपडेट वर्जन हैं। इन मोबाइल फोन को अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देSamsung Galaxy M30s में 6.4इंच फुल एचडी प्लस इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है।Samsung Galaxy M10s में 6.40 इंच एचडी प्लस इनफिनिटि वी सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

सैमसंग कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30s और Samsung Galaxy M10s को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के यह दोनों ही फोन एम सीरीज के अपडेट वर्जन हैं। इन मोबाइल फोन को अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy M30s और Samsung Galaxy M10s Price)Samsung Galaxy M30s के 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। 6जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Galaxy M10s के 3जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। ये मोबाइल फोन 6,000 एमएएच की मजबूत बैटरी के साथ आते है। 

सैमसंग गैलेक्सी एम 30एस की खासियत (Samsung Galaxy M30s Specifications)Samsung Galaxy M30s में 6.4इंच फुल एचडी प्लस इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन बॉडी रेश्यो 91 प्रतिशत है। कंपनी ने इस फोन में  Exynos 9611 octa-core का यूज किया है। यह फोन 6,000 एमएएच की मजबूत बैटरी के साथ है और यह 15 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो एक डेप्थ कैमरा है और तीसरा अल्ट्रा वाइड के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। 

सैमसंग गैलेक्सी एम 10एस की खासियत (Samsung Galaxy M10s Specifications) Samsung Galaxy M10s में 6.40 इंच एचडी प्लस इनफिनिटि वी सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्काकोर एक्सीनोस 7884B प्रोसेसर से लैस है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज है। यह फोन भी 60000 एमएएच की बैटरी से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। बैक पैनल  पर ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीसैमसंगमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की