लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: गूगल और Apple सहित कई कंपनी ने रूस को दिया करारा झटका, YouTube चैनल्स सहित सरकारी मीडिया पर शिंकजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 14:48 IST

Russia Ukraine Crisis: गूगल ने मंगलवार को यूरोप में इन दोनों सेवाओं के यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित करने का ऐलान किया। हालांकि, आरटी और अन्य रूसी सरकारी मीडिया के फेसबुक पेज अमेरिका में प्रभावित नहीं हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूब चैनल को तत्काल प्रभाव से 'ब्लॉक' कर रहा है।पूरी तरह प्रभावी होने में थोड़ा समय लगेगा।रूसी मीडिया के चैनल की विज्ञापन से होने वाली आय में भी कटौती की जा रही है।

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री पर शिकंजा कसते हुए गूगल समेत प्रमुख तकनीकी कंपनियां रूस की सरकारी मीडिया को अपने मंचों का उपयोग करने से रोकने की तरफ कदम बढ़ा रही हैं ताकि वे दुष्प्रचार एवं गलत सूचनाओं को प्रसार नहीं कर सकें।

एपल ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गूगल ने घोषणा की कि वह यूरोप में ऐसे यूट्यूब चैनल को तत्काल प्रभाव से 'ब्लॉक' कर रहा है। हालांकि, साफ किया कि इसे पूरी तरह प्रभावी होने में थोड़ा समय लगेगा। इसके अलावा, सोशल मीडिया मंचों का संचालन करने वाली अमेरिका की अन्य प्रमुख कंपनियों ने भी क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) की पहुंच को सीमित करने को लेकर जबरदस्त बदलाव किए हैं।

 

इसके तहत ट्विटर ने इनके द्वारा साझा की गई सामग्री पर एक 'लेबल' लगाया है ताकि लोगों को पता चल सके कि ये सामग्री रूसी सरकार द्वारा प्रसारित है। इससे इतर आर्थिक झटका देते हुए रूसी मीडिया के चैनल की विज्ञापन से होने वाली आय में भी कटौती की जा रही है।

फेसबुक की पूर्व जननीति निदेशक केटी हारबथ का कहना है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा उठाए गए ये कदम क्रेमलिन द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया मंचों का सहारा लेकर दुष्प्रचार करने से रोकना है। फेसबुक और इंस्टाग्राम का संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने घोषणा की कि वह यूरोप में रूस की रशिया टुडे (आरटी) और स्पुतनिक सेवाओं की पहुंच को सीमित करेगी।

इसके बाद गूगल ने भी मंगलवार को यूरोप में इन दोनों सेवाओं के यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित करने का ऐलान किया। हालांकि, आरटी और अन्य रूसी सरकारी मीडिया के फेसबुक पेज अमेरिका में प्रभावित नहीं हुए हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादएप्पलगूगलफेसबुकट्विटररूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की