लाइव न्यूज़ :

एप्पल में भी होने वाली है छंटनी, इस सेक्टर के कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: April 4, 2023 10:04 IST

इस छंटनी को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी के इस एक्शन से कॉर्पोरेट रिटेल टीम पर असर पड़ेगा। इससे पहले कई और कंपनियों ने अपने यहां छंटनी की है।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल में छंटनी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कॉर्पोरेट खुदरा टीमों के कुछ भूमिकाओं में कटौती कर सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी कितने कर्मचारियों को काम से निकालेगी।

वॉशिंगटन डीसी: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल में भी अब छंटनी होने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल स्मॉल लेवल पर यह छंटनी करने जा रहा है जिसमें कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि छंटनी के इस दौर में यह पहली बार है जब एप्पल अपनी कर्मचारियों को काम से निकालने जा रहा है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एप्पल कॉर्पोरेट रिटेल टीम के छोटे से रोल में यह छंटनी करने जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंपनी ने अभी तक छंटनी का एलान नहीं किया है। आपको बता दें कि इससे पहले दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे मेटा, गूगल और अमेजन में भी छंटनी हो चुकी है। 

रिपोर्ट में क्या है दावा

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि कंपनी कथित तौर पर अपने कुछ कर्मचारियों को निकालने जा रही है जिसकी संख्या काफी कम है। ऐसे में कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट खुदरा टीमों के कुछ भूमिकाओं में कटौती की जा रही है जिससे कंपनी के विकास और संरक्षण टीमों के प्रभावित होने की उम्मीद बन रही है। 

इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इस छंटनी से प्रभावित होने वाले वो कर्मचारी या समूह होंगे जो दुनिया भर में एप्पल रिटेल स्टोर में आईफोन बेचने के साथ ही निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को फिर से आवेदन करने को कहा है, ऐसे में अगर वे ऐसा नहीं करते है तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। 

निकाले गए कर्मचारी फिर से कंपनी में कर सकते हैं अप्लाई-रिपोर्ट

रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इस छंटनी में कितने लोगों की नौकरी जाएगी लेकिन ऐसा आशंका लगाई जा रही है कि कंपनी केवल कुछ ही लोगों को काम से निकालेगी। ऐसे में रिपोर्ट में यह कहा गया है कि यह छंटनी सुस्त अर्थव्यवस्था और खर्च में बढ़ोतरी के कारण वर्कफोर्स में कमी की जा रही है। यही नहीं कंपनी के विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसा प्लान बनाया जा रहा है। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी द्वारा जिन कर्मचारियों को निकाला जाएगा वे कंपनी में फिर से अप्लाई कर सकते है। यही नहीं कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को चार महीने का वेतन भी दिया जाएगा।  

टॅग्स :एप्पलनौकरीअमेजनमेटागूगल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की