लाइव न्यूज़ :

अगले महीने लॉन्च होगा Reno3 5G Power Edition, 8GB रैम और 4 रियर कैमरे से होगा लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 30, 2020 15:48 IST

OPPO Reno 3 5G: पिछले हफ्ते TENAA के डेटाबेस पर एक नया फोन मॉडल नंबर PCLM50 नजर आया था। जिसके स्पेसिफिकेशन रेनो 3 5G से मिलते जुलते है लेकिन इनके प्रोसेसर और प्राइमरी रियर कैमरा फीचर अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देOPPO PCLM50 को “Reno3 5G Power Edition” नाम से पेश किया जाएगाआने वाला नया फोन Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G होगायह फोन 8GB रैम और 128GB के साथ आएगा जो 256GB स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकेगा

चीनी कंपनी ओप्पो के सब ब्रैंड रेनो की अगली सीरीज जल्द ही मार्केट में पेश होने वाली है। फोन से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। आने वाला नया फोन Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G होगा। इस बात की घोषणा ओप्पो ने पिछले महीने की थी।

इसके पहले हफ्ते TENAA के डेटाबेस पर एक नया फोन मॉडल नंबर PCLM50 नजर आया था। जिसके स्पेसिफिकेशन रेनो 3 5G से मिलते जुलते है लेकिन इनके प्रोसेसर और प्राइमरी रियर कैमरा फीचर अलग है।

डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, OPPO PCLM50 को “Reno3 5G Power Edition” नाम से पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी गई है जो अगले महीने लॉन्च होगा।

Oppe Reno3 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन 

स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो, टीना लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले जो 2400 x 1080 रेजोल्यूशन के साथ आएगा। फोन 2.4GHz प्रोसेसर पर काम करेगा जिसमें स्नैपड्रैगन 765G होगा। रैम की बात करें तो यह फोन 8GB रैम और 128GB के साथ आएगा जो 256GB स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकेगा।

अब आते हैं कैमरे पर। रेनो 3 5G पावर एडिशन फोन में 4 रियर कैमरे मौजूद होंगे 48MP+8MP+2MP+ 2MP। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। फोन को पावर देने के लिए 3935mAh की बैटरी दी जाएगी।

टीना वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन 3 कलर ऑप्शन व्हाइट, ब्लैक और येलो में में आएगा जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा। हालांकि, फोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की