लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 की आज एक बार फिर होगी बिक्री, जानें फोन से जुड़ी कुछ खास बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 7, 2019 10:11 IST

Reliance Jio ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने जियो फोन को लॉन्च किया था। Jio Phone 2 कंपनी के पुराने जियो फोन का अपग्रेड वर्जन है जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था। Jio Phone 2 की आज एक बार फिर सेल आयोजित की गई है। जियो कंपनी 7 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजे इस फीचर को बेचेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनए जियो फोन में फिजिकल क्वैर्टी कीपैड हैक्ववार्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की हैJioPhone 2 में WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल की सुविधा

अगर अभी तक आप रिलायंस जियोफोन 2 को नहीं खरीद पाएं हैं तो परेशान न हों। रिलायंस कंपनी के सबसे सस्ते फीचर फोन और यूजर्स की ओर से खूब पसंद किए जाने वाले Jio Phone 2 की आज एक बार फिर सेल आयोजित की गई है। जियो कंपनी 7 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजे इस फीचर को बेचेगी। फोन को खरीदने के लिए कंपनी के आधिकारिक साइट jio.com पर जाना होगा। जियो के इस फीचर फोन की खासियत है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो 'स्मार्टफोन' में होते हैं।

बता दें कि Reliance Jio ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने जियो फोन को लॉन्च किया था। Jio Phone 2 कंपनी के पुराने जियो फोन का अपग्रेड वर्जन है जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था।

फीचर फोन की इंटरनल स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं आप

जियो ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक स्मार्ट फीचर फोन को लॉन्च किया था। फोन में 512 एमबी की रैम और 4 जीबी की स्टोरेज मौजूद हैं। लेकिन आप चाहें तो फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। क्ववार्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। जियोफोन 2 KaiOS पर रन करता है और फोन को पावर देने के लिए 2,000 mAh की बैटरी मौजूद है। फोन की बैटरी 15 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देती है।

Jio Phone 2 की ये हैं दूसरी बड़ी खूबियां

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। जियो फोन की तरह इसमें भी वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था।

गूगल असिस्टेंट की मदद से यूजर्स केवल अपनी आवाज से फोन में म्यूजिक प्ले करने के अलावा, मौसम की जानकारी, लेटेस्ट न्यूज और कई सारे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जियोफोन 2 में यह सुविधा और हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। फोन में 4 नैविगेशन बटन हैं जो ब्लैकबेरी के फोन्स की तरह डिजाइन किए गए हैं। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं।

Jio Phone 2 की कीमत और ऑफर

भारतीय बाजार में जियो फोन 2 को 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी ने Jio Phone 2 के लिए 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के प्लान भी जारी किए हैं। अगर आप जियो फोन 2 को खरीद नहीं पाते तो आप कंपनी के पहले फीचर फोन Jio Phone को खरीद सकते हैं।

टॅग्स :जियो फोनफीचर फोनजियोरिलायंस जियोसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की