लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio Offer:अब डेटा की टेंशन छोड़ें, जियो दे रहा कॉम्बो और ऐड ऑन पैक में बेहतरीन ऑफर

By प्रिया कुमारी | Updated: April 5, 2020 13:45 IST

रिलायंस जियो द्वारा दिए जाने वाले 2जीबी फ्री अडिशनल डेटा ऑफर को 1 अप्रैल से बंद कर दिया है। यूजर को फिर ऐसे ही कुछ ऑफर की तलाश है। जियो के पास फिलहाल कई प्लान है। जिसे आप ऐड ऑन पैक के साथ क्लब कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो द्वारा दिए जाने वाले 2जीबी फ्री अडिशनल डेटा ऑफर को 1 अप्रैल से बंद कर दिया है।रिलांयस जियो 4G डेटा वाउचर्स पर डबल डेटा बेनिफिट दे रहा है।

रिलायंस जियो द्वारा दिए जाने वाले 2जीबी फ्री अडिशनल डेटा ऑफर को 1 अप्रैल से बंद कर दिया है। जियो के पास फिलहाल तीन प्लान है जो आपको रोजाना 2 जीबी डेटा देता है। इसमें सबसे पहले आता है 249 रुपये वाला पैक इस पैक में खास बात ये है कि आप चार 4G डेटा ऐड ऑन पैक के साथ क्लब कर सकते हैं। साथ में आपको डबल डेटा और कॉलिंग का फायदा होगा। 

जियो डेली 2 जीबी डेटा वाले प्लान

249 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है जिसके साथ आपको 56जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में आपको नंबर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए आपको 1000 मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान की खास बात ये है कि ऐप्स की जियो फ्री सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। 

दूसरा प्लान  444 रुपये और 599 रुपये  का है जिसमें 56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2जीबी के हिसाब से कुल 112 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको जियो के लिए फ्री कॉलींग नॉन जियो नंबर्स पर कॉल करने के लिए 2000 मिनट्स मिलते हैं। 

तीसरे प्लान में 599 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसमे भी जीयो में फ्री कॉलींग और 100 मैसेज मिलेंगे साथ ही अदर के लिए 3000 मिनट मिलेंगे। 

रिलायंस जियो के 4G डेटा ऐड ऑन प्लान

लॉकडाउन के बाद घर से काम करने के कारण डेटा की खपत बढ़ गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए रिलांयस जियो 4G डेटा वाउचर्स पर डबल डेटा बेनिफिट दे रहा है। 11 रुपये के प्लान में आपको 75 मिनट नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स के साथ 800MB डेटा मिलेगा। वहीं 21 रुपये वाले पैक में 4G डेटा वाउचर में आपको 200 मिनट नॉन-जियो कॉलिंग और 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। 

51 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन वाउचर्स में 6जीबी डेटा के साथ दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 500 मिनट्स मिलते हैं। सबसे महंगे 4G डेटा ऐड ऑन पैक की कीमत 101 रुपये है। इसमें 12जीबी डेटा और 1000 मिनट्स की नॉन जियो कॉलिंग दी जा रही है।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियो कैश बैक ऑफरजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की