लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो ने दिया अब प्रीपेड ग्राहकों को झटका, 1 दिसंबर से टैरिफ रेट में 20 फीसदी की वृद्धि, जानें नए रेट

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2021 21:10 IST

Reliance Jio ने प्रीपेड टैरिफ प्लान के रेट में वृद्धि की है। कंपनी ने कहा है कि नए बढ़े हुए रेट एक दिसंबर 2022 से लागू हो जाएंगे। जानिए जियो के नए टैरिफ रेट क्या होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजियो ने एक दिसंबर 2022 से प्रीपेड टैरिफ दरों में वृद्धि की घोषणा की है। जियो के प्रीपेड टैरिफ में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि, एयरटेल और वोडा-आइडिया भी कर चुके हैं ऐसा ऐलान।399 रुपये वाले प्लान की कीमत 479 रुपये होगी, Jio ने डेटा टॉप-अप की कीमतें भी बढ़ाई है

नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया (VIL) और भारती एयरटेल के बाद अह टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (Jio) ने भी अपने प्रीपेड ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दरअसल एक दिसंबर 2022 से प्रीपेड टैरिफ दरों में वृद्धि की घोषणा की है। 

Jio ने रविवार को ऐलान किया कि वह अपने प्रीपेड टैरिफ में 20 प्रतिशत तक की वृदधि करने जा रहा है। कंपनी ने नई अनलीमिटेड प्लान की योजनाएं भी लॉन्च की। 

Jio New tarrif rate: जियो का नया टैरिफ रेट

जियो के नए टैरिफ रेट के अनुसार मौजूदा 75 रुपये वाला प्लान अब एक दिसंबर से 91 रुपये का हो जाएगा। ऐसे में यह 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है। ऐसे ही 129 रुपये की कीमत वाला प्लान अब एक दिसंबर से 155 रुपये का होगा।

इसके अलावा 399 रुपये वाले प्लान की कीमत 479 रुपये होगी। वहीं, 1299 रुपये वाले प्लान की कीमत नए साल से 1559 रुपये की होगी। वहीं, 2399 रुपये वाले प्लान की कीमत 1 दिसंबर से 2879 रुपये हो जाएगी।

Jio के डेटा टॉप-अप की कीमतें भी बढ़ी

Jio ने साथ ही बताया है कि डेटा टॉप-अप की कीमतें भी बढ़ाई गई है। ऐसे में अब 6 जीबी के लिए 61 रुपये लगेंगे जो पहले 51 रुपये था। ऐसे ही 12 जीबी के लिए 121 रुपये (पहले 101 रुपये) और 50 जीबी के लिए 301 रुपये (पहले 251 रुपये) खर्च करने पड़ेंगे।

बता दें कि सभी तीन दूरसंचार कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में ही टैरिफ रेट में वृद्धि की घोषणा की है। एयरटेल ने 22 नवंबर को घोषणा की थी कि प्रीपेड टैरिफ दरों में 26 नवंबर से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। वहीं, वोडा-आइडिया ने भी 25 नवंबर से दरों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की थी।

टॅग्स :रिलायंस जियोप्रीपेड प्लानएयरटेलVodafone Idea
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबार6,37,90,68,254 रुपये का जीएसटी जुर्माना, वोडाफोन आइडिया पर शिकंजा

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की