लाइव न्यूज़ :

फ्री में रोज मिलेगा 2 जीबी एक्स्ट्रा डेटा, जियो नंबर वाले ऐसे करें चेक

By रजनीश | Updated: April 29, 2020 12:22 IST

रिपोर्ट के मुताबिक ये डेटा यूजर्स के अकाउंट में 27 अप्रैल से क्रेडिट जा रहा है। कुछ यूजर्स के अकाउंट में यह 28 अप्रैल को भी क्रेडिट हुआ है। अकाउंट में क्रेडिट किया गया एक्स्ट्रा डेटा 4 दिन तक वैलिड रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने पिछले महीने ही 2जीबी डेली डेटा बेनिफिट ऑफर करने वाले ' जियो डेटा पैक (Jio Data Pack)' को लॉन्च किया था। आपके जियो नंबर पर जो प्लान अभी एक्टिवेट है उसमें अभी आपको 2 जीबी डेटा हर रोज मिलता है तो इस ऑफर के बाद अब आपको हर रोज कुल 4 जीबी डेटा मिलेगा।

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को फ्री में 2GB एक्स्ट्रा डेटा डेली दे रही है। हर दिन मिलने वाले 2जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा यूजर्स को उनके मौजूदा प्लान पर ही ऑफर किया जा रहा है। इसके लिए किसी भी तरह के अलग से रिचार्ज की जरूरत नहीं होगी। 

कंपनी ने पिछले महीने ही 2जीबी डेली डेटा बेनिफिट ऑफर करने वाले ' जियो डेटा पैक (Jio Data Pack)' को लॉन्च किया था। इस डेटा पैक को कंपनी ने मार्च के आखिर में यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट किया था। 

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक अब एक बार फिर से कंपनी ऐसा ही कर रही है और यूजर्स को चार दिन की वैलिडिटी के साथ दिन 2जीबी एक्स्ट्रा डेटा फ्री में दिया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये डेटा यूजर्स के अकाउंट में 27 अप्रैल से क्रेडिट जा रहा है। कुछ यूजर्स के अकाउंट में यह 28 अप्रैल को भी क्रेडिट हुआ है। अकाउंट में क्रेडिट किया गया एक्स्ट्रा डेटा 4 दिन तक वैलिड रहता है।

समझने के लिए मान लीजिए कि आपके जियो नंबर पर जो प्लान अभी एक्टिवेट है उसमें अभी आपको 2 जीबी डेटा हर रोज मिलता है तो इस ऑफर के बाद अब आपको हर रोज कुल 4 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि यह यह ऑफर सीमित यूजर्स के लिए है लेकिन इसका फायदा मिलने वाले का चुनाव ऑटोमैटिक तरीके से हो रहा है। ऐसे में चारों दिन आपको ही 2जीबी मिलेगा इस बात की कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

टॅग्स :जियोइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की