लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो ने मार्च में 30.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, वोडाफोन आइडिया को 12.2 लाख ग्राहक गंवाने पड़े, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 14:03 IST

मार्च में 30.5 लाख नए ग्राहकों के जुड़ने से जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 43 करोड़ से अधिक हो गई। भारती एयरटेल ने भी इस महीने में 10.37 लाख नए ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37.09 करोड़ हो गई। वोडाफोन आइडिया के 12.12 लाख मोबाइल ग्राहक मार्च में कम हो गए।कंपनी का ग्राहक आधार घटकर 23.67 करोड़ पर आ गया।

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने मार्च में 30.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक अपने साथ जोड़े जबकि वोडाफोन आइडिया को 12.2 लाख ग्राहक गंवाने पड़े। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जारी मार्च महीने के आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक मार्च में 30.5 लाख नए ग्राहकों के जुड़ने से जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 43 करोड़ से अधिक हो गई। भारती एयरटेल ने भी इस महीने में 10.37 लाख नए ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की। इस तरह एयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37.09 करोड़ हो गई।

दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के 12.12 लाख मोबाइल ग्राहक मार्च में कम हो गए। इसके साथ कंपनी का ग्राहक आधार घटकर 23.67 करोड़ पर आ गया। मार्च में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की कुल संख्या में फरवरी की तुलना में 0.86 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह संख्या मार्च में 84.65 करोड़ हो गई जबकि फरवरी में 83.93 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक थे।

पांच शीर्ष सेवा प्रदाताओं की कुल ब्रॉडबैंड बाजार में हिस्सेदारी 98.37 प्रतिशत रही। इनमें रिलायंस जियो इंफोकॉम 43.85 करोड़ ग्राहकों के साथ सबसे आगे रही जबकि भारती एयरटेल के 24.19 करोड़ ग्राहक थे। वोडाफोन आइडिया के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 12.48 करोड़ रही।

ट्राई के मुताबिक, मार्च में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 0.21 प्रतिशत मासिक वृद्धि के साथ 117.2 करोड़ हो गई। इसके साथ ही दूरसंचार नियामक ने कॉल ड्रॉप संबंधी मानकों के अनुपालन में सभी सेवा प्रदाताओं के प्रयासों पर संतोष जताते हुए कहा कि कुछ इलाकों में अब भी ग्राहकों को खराब गुणवत्ता या सेवा का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि एयरटेल की कॉल सेंटर सेवा अधिकतर दूरसंचार सर्किल में मानकों पर खरी नहीं पाई गई। बीएसएनएल और वोडाफोन के ‘कस्टमर केयर’ भी कुछ सर्किल में गुणवत्ता मानकों पर सफल होने में नाकाम पाए गए।

टॅग्स :रिलायंस जियोएयरटेलVodafone Ideaट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबार6,37,90,68,254 रुपये का जीएसटी जुर्माना, वोडाफोन आइडिया पर शिकंजा

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की