Reliance Jio नए साल में अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। टैरिफ प्लान महंगे होने के बाद से ही जियो यूजर्स के लिए कंपनी कुछ ना कुछ नए पेश कर रह है। रिलायंस जियो के करोड़ों ग्राहकों हैं और उन्हें अपने साथ जोड़े रखने के लिए समय-समय पर प्लान में तब्दीली करती है।
फिलहाल टेलिकॉम इंड्रस्टी के विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को वही प्लान ज्यादा पसंद आ रहे हैं जिसमें डेटा ज्यादा मिले। रिलायंस जियो ने ज्यादा डेटा यूज करने वाले ग्राहकों के लिए नए प्लान की पेशकश की है। जियो ने 251 रुपये का प्रीपेड ऐड-ऑन प्लान पेश किया है। इसमें एक महीने से ज्यादा वैलिटिडी के साथ ही यूजर्स को 2जीबी एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है।
जियो के 251 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदे
रिलायंस जियो के पास मौजूदा प्लान के ऊपर 6जीबी तक एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करने वाले कई ऐड-ऑन पैक्स मौजूद हैं। हालांकि, 251 रुपये वाला ऐड-ऑन पैक इनसे थोड़ा अलग है। 'जियो क्रिकेट' प्लान (251 रुपये) में कंपनी ने ग्राहकों को हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर किया है। ग्राहक इस ऐड-ऑन पैक को अपने मौजूदा प्लान के साथ सब्सक्राइब करा सकते हैं और इसकी वैधता 51 दिन की है। इस हिसाब से इस प्लान के साथ यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा के लिए 2.46 रुपये देने होते हैं।
इसके अलावा कोई ग्राहक अगर 399 रुपये के प्लान (प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा) को यूज करते हुए 251 रुपये (प्रतिदिन 2जीबी डेटा) वाले इस डेटा ऐड-ऑन पैक से रिचार्ज कराता है तो उसे रोज 3.5 जीबी डेटा मिलेगा।
Reliance Jio का 149 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहक को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जाता है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी मिलते हैं। कंपनी आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मुहैया कराती है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। हालांकि आपको रिलायंस जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एपयूपी मिनट मिलेंगे। इस प्लान में आपको जियो ऐप्स इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है।