लाइव न्यूज़ :

Redmi Note 8 बनाम Redmi Note 8 Pro: कैमरे से लेकर डिस्प्ले तक जानें कौन सा स्मार्टफोन है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 31, 2019 18:04 IST

Redmi Note 8 VS Redmi Note 8 Pro: Xiaomi ने हाल ही में अपने दो नए लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया है। दोनों ही फोन फीचर्स के मामले से दूसरे स्मार्टफोन से खास है। लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन में से कौन सा ज्यादा खास है ये जानने के लिए ये खबर आपके लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Note 8 फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हैइन दोनों फोन के बैक में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं

Redmi Note 8 VS Redmi Note 8 Pro: चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने रेडमी ब्रैंड के तहत Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को हाल ही में लॉन्च किया है। रेडमी नोट 8 प्रो में जहां 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है। रेडमी नोट 8 प्रो पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है जो 64 मेगापिक्सल के साथ आता है।

अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कंफ्यूज है कि कौन सा फोन खास फीचर्स से लैस से है तो हम आपको बता रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि Redmi Note 8 सीरीज के इन दो स्मार्टफोन्स में क्या अंतर है। बता दें कि भारत में इन दोनों स्मार्टफोन को दो महीने बाद लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 8, Note 8 Pro: डिजाइन

इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर हैं। ड्यूल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा।

Redmi Note 8 Pro

इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

Redmi Note 8, Note 8 Pro: रैम, स्टोरेज और कीमत

कीमत पर गौर करें तो पहले बता दें कि Redmi Note 8 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (करीब 10,000 रुपये) है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1199 युआन (करीब 12,000 रुपये) रखी गई है। जबकि इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1399 युआन (करीब 14,000 रुपये) में पेश किया गया है।

Redmi Note 8

अब बात Redmi Note 8 Pro के कीमत की। इसे भी तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (करीब 14,000 रुपये) है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 1599 युआन (करीब 16,000 रुपये) में बेचा जाएगा। जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1799 युआन (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है।

Redmi Note 8, Note 8 Pro: कैमरा

Redmi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

Redmi Note 8

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8, Note 8 Pro: बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की