लाइव न्यूज़ :

फोन खरीदने वालों की बढ़ी चिंता, श्याओमी ने बढ़ा दिए इन 3 स्मार्टफोन्स के दाम

By रजनीश | Updated: May 13, 2020 17:20 IST

पहली बार 1 अप्रैल से लागू हुई नई जीएसटी दरों के चलते श्याओमी ने अपने सभी स्मार्टफोन्स के मॉडल्स की कीमत बढ़ाई थी। स्मार्टफोन की नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है वहीं रेडमी 8ए ड्युअल और रेडमी 8 की कीमत में 300 रुपये बढ़ाई गई है। कीमत बढ़ने के बाद रेडमी नोट 8 का 4GB + 64GB मॉडल 11,499 रुपये का हो गया है।

चीन की बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी (Xiaomi) ने अपने तीन स्मार्टफोन की कीमत को एक बार फिर बढ़ा दिया है। ये तीनों स्मार्टफोन रेडमी 8A Dual, रेडमी 8, और रेडमी नोट 8 हैं। 

इन स्मार्टफोन की कीमत 500 रुपये तक बढ़ाई गई है। डेढ़ महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब श्याओमी ने अपने फोन की कीमत बढ़ाई है। 

पहली बार 1 अप्रैल से लागू हुई नई जीएसटी दरों के चलते कंपनी ने अपने सभी स्मार्टफोन्स के मॉडल्स की कीमत बढ़ाई थी। स्मार्टफोन की नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं। 

ये हैं नई कीमतेंकंपनी ने रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है वहीं रेडमी 8ए ड्युअल और रेडमी 8 की कीमत में 300 रुपये बढ़ाई गई है। कीमत बढ़ने के बाद रेडमी नोट 8 का 4GB + 64GB मॉडल 11,499 रुपये का हो गया है। इसकी कीमत पहले 10,999 रुपये थी। इसका 6 जीबी रैम वेरियंट अभी भी 13,999 रुपये का बेचा जा रहा है।

रेडमी नोट 8रेडमी 8A Dual का 2GB + 32GB मॉडल 7,299 रुपये का है जिसकी कीमत पहले 6,999 रुपये थी। इसका 3 जीबी रैम वेरियंट अभी भी 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बात करें रेडमी 8 फोन के 4GB + 64GB मॉडल की तो इसकी कीमत 9,299 रुपये हो गई है। इसकी कीमत पहले 8,999 रुपये थी।

1 अप्रैल को स्मार्टफोन्स पर जीएसटी रेट 12 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी हो गए थे। उस समय श्याओमी ने अपने लगभग सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाई थी, जिसमें ये तीनों फोन भी शामिल थे। उस समय रेडमी नोट 8 के इस मॉडल की कीमत में 500 रुपये, रेडमी 8 की कीमत में 1000 रुपये और रेडमी 8A Dual के 2 जीबी मॉडल की कीमत में 500 रुपये बढ़ाई गई थी।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारXiaomi, OPPO संग Samsung पर चीनी कीबोर्ड ऐप्स में बड़ी खामी, यूजर्स द्वारा टाइप करने से पता चलता है सबकुछ

कारोबारईडी ने शाओमी इंडिया, 3 बैंकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 5,551 करोड़ रुपये के कथित फेमा उल्लंघन का मामला

टेकमेनिया2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिके इस ब्रांड के मोबाइल फोन, दूसरे स्थान पर है सैमसंग

कारोबारभारत में काम बंद कर पाकिस्तान ट्रांसफर होने के दावे को Xiaomi ने किया खारिज, ट्वीट कर कही ये बात

भारतई़़डी ने शाओमी इंडिया के आरोपों को किया खारिज, कहा - लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की