लाइव न्यूज़ :

आ गया Xiaomi का किलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और K20 Pro, तीन कैमरे से है लैस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2019 17:58 IST

रेडमी के20 को मिड-रेंज सेगमेंट में स्नैपड्रैगन 730 के साथ पेश किया गया है। वहीं, Redmi K20 Pro में ब्रांड का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi K20 तीन रियर कैमरों और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैसRedmi K20 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर हैहैंडसेट में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

चीनी कंपनी शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और K20 Pro से पर्दा उठा दिया है। दोनों फोन को फिलहाल बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में दौरान लॉन्च किया गया है। वहीं, खबर है कि दोनों ही स्मार्टफोन को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी के20 को मिड-रेंज सेगमेंट में स्नैपड्रैगन 730 के साथ पेश किया गया है। वहीं, Redmi K20 Pro में ब्रांड का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi K20 और K20 Pro के फीचर

फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलता है। फोन डीसी डिमिंग फीचर के साथ आता है। हैंडसेट में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 8 जीबी तक के रैम के साथ आता है। ड्यूल सिम सपोर्ट वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर काम करता है।

कंपनी ने इसमें तीन रियर कैमरा का सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, 27 वॉट फास्ट चार्जिंग, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलता है। वहीं दूसरी ओर रेडमी के20 में लगभग यहीं फीचर दिए गए हैं,  इसमें स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 18 वॉट की चार्जिंग मिलती है।

Redmi K20 और K20 Pro की कीमत

कंपनी के मुताबिक नए रेडमी के20 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन ( लगभग 25,200 रुपये), 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।

Redmi K20, Redmi K20 Pro

वहीं रेडमी के20 स्मार्टफोन की कीमत 1,999 युआन (लगभग 20,200 रुपये) से शुरू है। ये कीमत स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 21,200 रुपये) है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की