लाइव न्यूज़ :

13MP कैमरा के साथ Redmi 7A लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 24, 2019 17:09 IST

स्मार्टफोन में 5.45 इंच की स्क्रीन, 4,000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Xiaomi के मुताबिक, Redmi 7A को ब्लू और मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi 7A कंपनी की ओर से पिछले साल लॉन्च किए गए Redmi 6A का अपग्रेड वर्जन हैRedmi 7A को ब्लू और मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा

Xiaomi के सब ब्रैंड Redmi ने रेडमी 7ए को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को कुछ दिनों पहले चीनी वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। अब इसे चीनी बाजार में पेश किया गया है। Redmi 7A कंपनी की ओर से पिछले साल लॉन्च किए गए Redmi 6A का अपग्रेड वर्जन है। 

बेहद ही खास फीचर्स के साथ आने वाला Redmi 7A बड़े बेजल से लैस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में किसी तरह का नॉच या होल-पंच सेटअप नहीं है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच की स्क्रीन, 4,000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Xiaomi के मुताबिक, Redmi 7A को ब्लू और मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने फिलहाल इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की घोषणा कंपनी 28 मई को कर सकती है। इसी दिन कंपनी Redmi K20 का लॉन्च किया जाना है जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा।

xiaomi-redmi-7a

Redmi 7A स्पेसिफिकेशन

फोन में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज है। फिलहाल, रैम और स्टोरेज के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह ज़रूर बताया कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट होगा। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

ड्यूल-सिम (नैनो) रेडमी 7ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। कंपनी ने इस फोन में दो अनोखे सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल मोड है और एक फैमिली गार्जियन फंक्शन भी है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फीचर होना लगभग तय है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की