लाइव न्यूज़ :

सस्ते प्लान के अलावा इन वजहों से यूजर्स की फेवरेट बना Jio, इस बड़ी कंपनी को छोड़ा पीछे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 25, 2018 17:06 IST

रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़त हो रही है। वहीं इतने कम समय में ही कंपनी ने रेवेन्यू के मामले में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Idea को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पहुंच चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने इतने कम समय में अपने मार्केट शेयर को 20 प्रतिशत तक कर लियाग्राहकों की हिस्सेदारी के मामले में भी यह 15.8 प्रतिशत तक पहुंच गई

नई दिल्ली, 25 जून:  मुकेश अंबानी की स्वामित्व कंपनी रिलायंस जियो ने 2016 में टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा था। जियो के मार्केट में कदम रखते ही टेलीकॉम कंपनियों में टैरिफ प्लान को लेकर जंग शुरू हो गई थी। कंपनी ने काफी सस्ती कीमत पर यूजर्स को डेटा और कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई थी। वहीं, कंपनी ने इतने कम समय में अपने मार्केट शेयर को 20 प्रतिशत तक कर लिया और ग्राहकों की हिस्सेदारी के मामले में भी यह 15.8 प्रतिशत तक पहुंच गई।

Reliance Jio के ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़त हो रही है। वहीं इतने कम समय में ही कंपनी ने रेवेन्यू के मामले में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Idea को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पहुंच चुकी है। इसी के साथ ही Jio अब कम कीमत में बेहतर प्लान की स्ट्रैटेजी के साथ देश की दूसरी बड़ी कंपनी Vodafone को भी पीछे छोड़ने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vodafone: ये हैं 100 रुपये से कम में बेस्ट रीचार्ज प्रीपेड प्लान

सस्ती कीमतों में ज्यादा लाभ देने के अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जिनके चलते Jio ने अपने प्रतिद्वदी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के मुताबिक जियो के चलते मोबाइल अब मास एंटरटेनमेंट डिवाइस बन चुका है। ब्लूमबर्ग में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक जियो के आधे से ज्यादा कस्टमर लाइव टेलिविजन देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें- Vodafone के दो नए प्रीपेड पैक देंगे Jio और Airtel को टक्कर, मिलेगा रोज 3GB डेटा

कंपनी के जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ग्राहकों के लिए एक ही जगह पर कई तरह के मनोरंजन का साधन बन चुके हैं। इसके लिए उन्हें अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने और तमाम तरह की सर्फिंग और सर्चिंग की जरूरत नहीं पड़ती। सितंबर 2016 में जियो की शुरुआत के बाद से देश में डेटा के इस्तेमाल में तेजी से इजाफा हुआ है।

टॅग्स :जिओरिलायंस जियोआईडियावोडाफ़ोनएयरटेलटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की