लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली बार लॉन्च हुआ 64MP कैमरा वाला Realme का ये स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 13, 2019 17:42 IST

रियलमी एक्सटी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देRealme XT में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई हैफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है

चीन की कंपनी रियलमी ने अपना नया फोन Realme XT आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme XT की भारत में कीमत (Realme XT Price in India)रियलमी ने Realme XT को तीन वेरियंट में लॉन्च किया है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 6GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है।

Realme XT की खासियत (Realme XT specifications)Realme XT में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी एक्सटी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Realme XT चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। 

टॅग्स :रियलमीमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की